Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

युवाओं को मिलेगी अच्छी शिक्षा, रोजगार: मनीषा

  • राम विहार कॉलोनी में जनसभा को किया संबोधित मांगे वोट

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के समर्थन में राम विहार कॉलोनी वासियों द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन गोविंद कुमार ने किया इस दौरान सुभाष फौजी, संजय यादव, रविंद्र प्रेमी, राजू राजपूत, विजयपाल आरती मलिक आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने क्षेत्र मेरठ कैंट में महिलाओं के सम्मान, युवाओं के भविष्य एवं क्षेत्र के विकास के लिए आने वाली 10 फरवरी को नल के पर मुहर लगाकर बहन मनीषा अहलावत को भारी मतों से विजयी बनाकर एक नया इतिहास बनाना होगा।

17 2

तत्पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत ने कहा कि मैं आपसे यह निवेदन करती हूं कि जब आप 10 फरवरी को मतदान करेंगे तो मतदान करने से पहले एक बार यह जरूर सोचना कि जिसे आप वोट कर रहे हैं। वह उसका हकदार भी है या नहीं मैं आपसे यही अपील करती हूं। मेरठ कैंट में बदलाव लाने के लिए आने वाली 10 फरवरी को नल के पर मुहर लगाकर गठबंधन सरकार बनाने में योगदान प्रदान करें।

इस अवसर पर कल्पना चौधरी, सोहनवीरी, सरोज राठी, संतोष, ओमवीरी, मोनिका, सोनम, पुष्पा, शारदा, सुरेश, शीला, सविता, दीपिका, राहुल कुमार, विशेष राठी, सोनू, नवीन, अनिल कुमार, योगेश राणा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img