- जैनिस पैलेस पर केशव प्रसाद मौर्य ने मांगे वोट
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर विधानसभा सीट के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने मंगलवार को धुंआधार प्रचार किया। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जैनिस पैलेस पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे पार्टी के लिये मजबूती से लड़ने का आहवान किया। डिप्टी सीएम की मौजूदगी ने भाजपाइयों में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को बताना होगा कि सिर्फ भाजपा ही सुशासन लाती है।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य शाम के वक्त शिवशक्ति नगर में स्थित जैनिस पैलेस पहुंचे और कार्यकर्ताओं के अलावा आसपास के लोगों के घर गए और उनसे पार्टी के लिये वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की पांच साल की सरकार ने विकास के साथ साथ कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा के लिये वोट मांगे।
डिप्टी सीएम के जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी समेत तमाम कार्यकर्ता ब्रहमपुरी की गलियों में घूम कर जनसंपर्क में लगे रहे। इस मौके पर इस मौके पर सुरेश जैन रितुराज,पार्षद राजीव गुप्ता काले, अजय गुप्ता अध्यक्ष व्यापार संघ संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह, विशाल वर्मा, विकास मित्तल, संजय शर्मा, सुनील अग्रवाल, प्रदीप श्याम साड़ी वाले, संजीव महेश्वरी हरी किशन गुप्ता, पूर्व पार्षद राकेश गौड़ दीपक शर्मा आदि थे।

