Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: जानिए, आलाकमान से क्यों नाराज हैं सिद्धू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब के चुनावी घमासान के बीच सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर एक घमासान चल रहा है। सीएम के पद पाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों आमने-सामने हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल 2 बजे लुधियाना में कांग्रेस के सीएम फेस का ऐलान करेंगें।

सिद्धू-चन्नी के लिए कल बड़ा दिन                                           

पंजाब चुनाव में कसरत कर रहे कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के लिए कल का दिन बड़ा है. राहुल गांधी के एलान से पहले ही सिद्धू ने एक सेल्फ गोल वाला बयान दे दिया है और आलाकमान को नाराज करने वाली बात कह दी है। सिद्धू ने अमृतसर में कहा, ‘‘आलाकमान हमेशा पंजाब को कमजोर सीएम का चेहरा देना चाहता है। आलाकमान चाहता है कि सीएम हमारे इशारों पर नाचने वाला हो।’’ हालांकि सिद्धू के मीडिया सलाहकार ने कहा है कि सिद्धू दरअसल केंद्र सरकार की तरफ इशारा कर रहे थे।

इस बयान के करीब 5 घंटे पहले तक सिद्धू की जुबान अलग थी। सिद्धू ने कहा था, ‘‘पार्टी आलाकमान के फैसले को स्वीकार किया जाएगा। कांग्रेस आलाकमान बहुत समझदार है और आलाकमान जो भी फैसला करेगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा।’’ चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी पर सिद्धू ने कहा कि जब तक कोई दोषी नहीं होगा, उसे दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

सीएम की रेस में चन्नी का नाम सिद्धू से आगे                                           

तो सवाल है कि क्या सिद्धू को अगले 5 घंटे में ये एहसास हो गया और ये पता चल गया कि सीएम कैंडिडेट के तौर पर किसके नाम का ऐलान होने वाला है और इसिलिए नाराज सिद्धू ने आलाकमान के खिलाफ ही बयान दे दिया? साफ है कि पार्टी में सबको इस बात की भनक लग चुकी है कि सीएम की रेस में चन्नी का नाम सिद्धू से आगे चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img