Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-एनसीआर समेत इन जगहों पर हिली धरती, पढ़िए आज की बड़ी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9 बजकर 50 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता मापी गई।

शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकेंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस हुए। नोएडा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।

फिलहाल, कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 9:45 बजे अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img