Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

जानिए मुरैना में आपस में क्यों भिड़े वकील और क्लाइंट

जनवाणी ब्यूरो। 

नई दिल्ली: मुरैना जिला न्यायालय के गेट पर पैसों के लेन देन को लेकर वकील और क्लाइंट में झड़प हो गई। इस दौरान क्लाइंट वकील को मारने के लिए जूते लेकर दौड़ पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मुरैना जिला न्यायालय के गेट पर वकील और क्लाइंट के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में क्लाइंट वकील को जूते लेकर मारने दौड़ते दिख रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने क्लाइंट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिवक्ता संजय दंडोतिया चाय पी रहे थे, इसी दौरान क्लाइंट महेश जाटव बाइक से उनके पास पहुंचा और वकील से अभद्रता करने लगा। क्लाइंट महेश जाटव ने वकील से कहा कि मेरे केस में पैसों का हिसाब नहीं हुआ है, मेरे पैसे निकल रहे हैं। उसका हिसाब कर दीजिए। इतना कहने के बाद क्लाइंट वकील के साथ गाली गलौच करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि क्लाइंट और वकील एक दूसरे को मारने के लिए सड़क में ही दौड़ने लगे।

क्लाइंट ने वकील को मारने के लिए अपना जूता उतार लिया। दोनों ने एक दूसरे से धक्का मुक्की की। मामला बढ़ता देख मौजूद लोगों ने वकील और क्लाइंट को अलग-अलग किया। घटना के बाद जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सहित कई अधिवक्ता कोतवाली थाने पहुंचे और क्लाइंट महेश जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img