- सपा-रालोद गठबंधन कैंट प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर मांगे वोट
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: कैंट विधानसभा क्षेत्र में गंगोत्री कॉलोनी में गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डा. हरेंद्र अहलावत एवं संचालन दीपक सिंह ने किया। जनसभा में अपने विचार रखते हुए मनीषा अहलावत ने कहा कि भर्तियां निकलती नहीं और जब निकलती हैं तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं और जब छात्र पेपर लीक होने का विरोध करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज की जाती है।
यह सरकार अपने मन की बात करती है। जनता के मन की बात नहीं करती है। जब जनता अपने मन की बात कहना चाहती है तो उन पर लाठियां बरसायीं जाती है। उन पर अत्याचार किए जाते हैं। इन जनविरोधी ताकतों से लड़ने के लिए ही यह गठबंधन तैयार हुआ है और इस चुनाव में मे पहले आपकी प्रतिनिधि हूं, बाद में किसी पार्टी या मुख्यमंत्री की, अब समय आ गया है कर्म की राजनीति का 10 फरवरी को जनहित में नल के का बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाएं वोट करें।
इस अवसर पर उमेश चौधरी, निर्मला चौधरी, अमित जावला, रजनी शर्मा, संगीता चौधरी, इंद्रेश मलिक, सरिता, सरस्वती, मुनेश, निर्मला, बबली, हिमानी, अंजू चौधरी, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

