Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

यूपी, एमपी, ओडिशा और गुजरात में उप चुनाव का ऐलान, तीन नवंबर को होगा मतदान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, नगालैंड, ओडिशा और तेलंगाना की विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।

इन सीटों पर दो नवंबर को चुनाव होंगे जबकि 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर उप चुनाव न करवाने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीटों के लिए तीन नंवबर को होंगे उपचुनाव

बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को उप-चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की 54 विधानसभा सीटों पर तीन नंवबर को उप चुनाव होंगे जबकि 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

कर्नाटक में 28 अक्तूबर को होंगे चुनाव

कर्नाटक की विधान परिषद और विधानसभा की दो-दो सीटों के लिए 28 अक्तूबर को उपचुनाव होंगे। वहीं दो नवंबर 2020 को मतगणना होगी।

इन राज्यों में नहीं होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस समय उपचुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है। आयोग को इन राज्यों के मुख्य सचिवों/ मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव और इससे संबंधित मुद्दों के संचालन में कठिनाइयों को व्यक्त करने वाले इनपुट मिले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img