जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब देश में कम हो चुकी है। करीब एक महीने के बाद पहली बार आज कोरोना के नए मामले एक लाख से कम आए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 83 हजार 876 नए मामले आए हैं हालांकि, इस दौरान 895 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 1 लाख 99 हजार 54 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही, कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 7.25 प्रतिशत हो चुका है।
कोरोना के नए केस आने के बाद अब देश में कुल सक्रिय मरीजों 11 लाख 8 हजार 938 हो गई है, तो वहीं अब तक इस महामारी से देश में कुल 5 लाख 2 हजार 874 लोगों की जान जा चुकी है. एक तरफ जहां कोरोना के नए केस में कमी आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब तक 169 करोड़ का वैक्सीनेशन किया जा चुकी है।

