Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

रंजन शर्मा को शहर में मिला भरपूर समर्थन

  • प्रचार के अंतिम दिन बाइक रैली निकालकर हासिल किया जनसमर्थन
  • पत्नी सारिका शर्मा, आचार्य प्रमोद कृष्णम व शायर इमरान प्रतापगढ़ी भी रैली में हुए शामिल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान बाइक रैली निकालकर शहर केअंदरूनी हिस्सों में जनसंपर्क किया गया। जनता ने फूलों कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया।

मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन रहा। इस दौरान कांग्रेस शहर सीट से प्रत्याशी रंजन शर्मा ने करीब दर्जन भर इलाकों में बाइक रैली निकालकर लोगों से वोट मांगे। शारदा रोड स्थित अपने कार्यालय से बाइक रैली की शुरुआत से पहले वार्ड-39 अध्यक्ष अंकित गौतम ने जोरदार स्वागत किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन करने वाले अंकित ने रंजन को समर्थन देने का वादा किया। साथ ही उनके पक्ष में वोट मांगने की बात कही।

बाइक रैली की शुरुआत शारदा रोड से हुई। जिसके बाद दिल्ली चुंगी, बहादुर मोर्ट्स, बिशन चौक ब्रह्मपुरी, शास्त्री की कोठी, भगवतपुरा, लक्ष्मणपुरी, भूमिया का पुल, लिसाड़ी गेट, कांच का पुल, इस्लामाबाद, हापुड़ रोड, कैलाश पुरी, हापुड़ अड्डा, सूरजकुंड से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रंजन का फूलों से स्वागत किया। गोला कुआं पर एक जनसभा को भी संबोधित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्र्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम व शायर इमरान प्रतापगढ़ी शामिल रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद ही मेरी ताक त है। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, सलीम शाह, डा. प्रेमकुमार, प्रशांत कौशिक, डा. संत कुमार, अहसान अंसारी, मोबिन खान, सारिक शर्मा, पंकज कुमार, मोहित कौशिक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img