Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

भाजपा को वोट न देने पर कश्यप समाज के लोगों को धमकी

  • बुच्चाखेड़ी गांव की तीन महिलाएं पहुंची कैराना कोतवाली

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: दो दिन पहले हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी को वोट न देने का आरोप लगाते हुए बहुसंख्यक गुर्जर समाज के कुछ युवकों पर कश्यप समाज की महिलाओं ने धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

गत 10 फरवरी को कैराना विधानसभा पर छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। कैराना विधानसभा पर हर वर्ग के मतदाताओं ने जोश के साथ भारपूर मतदान किया। जिस कारण कैराना विधानसभा का 75 प्रतिशत मतदान हो गया था। शुक्रवार की देर रात विधानसभा के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी कश्यप समाज की तीन महिलाएं कैराना कोतवाली में पहुंची।

तीनों महिलाओं ने मीडिया कर्मियों को बताया कि उन्होंने मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव चिह्न कमल के निशान पर अपने वोट दिए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के बहुसंख्यक गुर्जर समाज के कुछ युवक उनके घरों में तमंचे लेकर आ रहे हैं तथा आरोप लगा रहें हैं कि उन्होंने कमल के निशान पर वोट नहीं दिया, बल्कि सपा पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल के निशान पर वोट डाला हैं।

महिलाओं ने गुर्जर समाज के कुछ युवकों पर अपने बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए। तीनों महिलाएं कोतवाली में डरी सहमी बैठी रहीं। उधर, पुलिस पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने का मामला बता रहीं हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img