Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

इंशा अल्लाह ‘एक दिन एक हिजाबी बनेगी….’, देखें वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में अब सियासत तेज होती दिख रही है। नेताओं के बीच जुबानी जंग और भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो ट्वीट कर फिर से विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इंशा अल्लाह एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी।

ओवैसी ने कहा कि हमारी बच्ची अपने मां- बाप को बोलेंगी मैं हिजाब पहनना चाहती हूं और उनके माता-पिता भी आजादी देते हुए बोलेंगे पहन बेटी मैं देखता हू तुझे कौन रोकता है। ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनकर बच्ची डॉक्टर भी बनेंगी, कलेक्टर भी बनेंगी और बिजनेसवुमेन भी बनेंगी, एसडीएम भी बनेंगी, इंशा अल्लाह एक दिन हिजाबी प्रधानमंत्री भी बनेंगी। हो सकता है मैं जिंदा न रहूं लेकिन वह प्रधानमंत्री बनेंगी जरूर।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img