Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

रूस: सैन्य अभ्यास हुआ खत्म, सैनिकों की वापसी शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष के बीच राहत भरी खबर है। न्यूज एजेंसियों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, रूस ने क्रीमिया में अपने सैन्य अभ्यास की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसके बाद सैनिक भी वहां से वापस लौट रहे हैं। इसे यूक्रेन के लिए राहत के संकेत समझे जा रहे हैं। दरअसल, एक दिन पहले मंगलवार को पुतिन ने युद्ध की संभावना से इंकार कर दिया था।

जारी किया गया वीडियो

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है कि क्रीमिया से सेना वापस आ रही है। इस वीडियो में टैंकों और सैन्य वाहनों को क्रीमिया से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सैनिक भी अपने स्थाई ठिकानों पर लौट आएंगे।

रूस ने इस तरह की थी व्यूह रचना

यूक्रेन को घेरने के लिए रूस ने जबरदस्त व्यूह रचना की थी। इसमें क्रीमिय भी शामिल था। मेक्सार टेक्नालॉजी ने 48 घंटे पहले की सैटेलाइट तस्वीरें साझा की थीं। इनमें बेलारूस, क्रीमिया व पश्चिमी रूस में सेना की व्यूह रचना साफ नजर आ रही थी। तस्वीरों में सैनिकों की कई और बटालियनों, हेलीकॉप्टरों व बमवर्षक विमानों को साफ देखा जा सकता था। इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया गया था। जिन इलाकों में रूस ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाई थी, वे ज्यादातर यूक्रेन के उत्तर और उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। इसमें यूक्रेन के दक्षिणपूर्व और क्रीमिया में एक बड़ा एयरबेस भी शामिल था। इस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था।

बाइडन ने मांगा था सबूत

दरअसल, पुतिन ने मंगलवार को कहा था कि, रूस यूक्रेन पर हमले का विचार बदल रहा है और सैनिकों की भी अपने स्थाई ठिकानों पर वापसी हो रही है। हालांकि, जो बाइडन ने पुतिन के इस दावे को मानने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अब भी 1.50 लाख से अधिक रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमाओं के पास तैनात हैं। उन्होंने रूस से सेना की वापसी का सबूत मांगा था, इसके बाद रूस की ओर से यह वीडियो जारी किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img