Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

स्टेज एंकरिंग के लिए सही उच्चारण की जरूरत

  • मीडिया है जूनून तो टेलीविजन एंकरिंग में बनाएं करियर
  • एंकर के लिए उच्चारण और मॉडयूलेशन का सही होना अनिवार्य

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक दौर था जब बच्चे सबसे पहले रोजगार में सिविल सेवाओं को चुनते थे, फिर उनकी पसंद होती थी बैंक की नौकरी और उसके बाद अन्य सेवाएं। किंतु आज मीडिया के आकर्षण से कोई नहीं बचा है। मीडिया जहां एक ओर जनता की सशक्त आवाज बन कर उभरा है, वहीं वह युवाओं की पहली पसंद भी बनता जा रहा है।

ऐसा नहीं कि मीडिया के प्रति आकर्षण केवल शहरी क्षेत्रों में ही है, वर्तमान समय में दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी इसके प्रति आकर्षित होकर मीडिया में अपना करियर बना रहे हैं। आज मनोरंजन से भरपूर वर्तमान दौर में टेलीविजन रोजगार का बेहतर माध्यम बन गया है। भाषा पर आपकी अच्छी पकड़ हो, लुक आकर्षक हो और सामान्य ज्ञान दुरुस्त हो, तो आप टीवी एंकर बन सकते हैं।

वहीं, टेलीविजन पर समाचार देखे जाते हैं, उनका विश्लेषण किया जाता है। एक्सपर्ट अपनी राय देते हैं और इसमें भी ज्ञान और मनोरंजन दिखाया जाता है। यानी मीडिया में रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, बस आपको अपना विषय चुनना है, अपना क्षेत्र पसंद करना है।

टेलीविजन के दौर में आज टीवी न्यूज एंकर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। जाहिर है कि इसमें धन और शोहरत बहुत है, पर यह काम चुनौती भरा है। टीवी होस्ट को जिस भी कार्यक्रम को उसे उससे संबंधित तकनीकी शब्दों का ज्ञान भी होना चाहिए। उसकी भाषा चैनल और कार्यक्रम का सुखद संयोजन करती प्रतीत होनी चाहिए।

ऐसा न हो कि कार्यक्रम बच्चों का है और आप इतने भारी-भरकम शब्दों का प्रयोग करें, जो बच्चों की समझ से बाहर हों। ऐसे में कार्यक्रम का उददेश्य ही विफल हो जाएगा। इसी प्रकार यदि वह कोई स्वास्थ्य से जुड़ा कार्यक्रम कर रहा है तो उसे चाहिए कि वह उस कार्यक्रम के तकनीकी पक्षों को समझे और उसी प्रकार के शब्दों का प्रयोग करें। शहर के मनोज वर्मा भी एंकरिंग भी करते हैं और गायक भी हैं। इस तरह से शहर में दर्जन भर से ज्यादा लोग एंकरिंग करते हैं।

भाषा पर हो अच्छी पकड़

टीवी होस्ट को जिस भी कार्यक्रम को प्रस्तुत करना है, उसे उससे संबंधित तकनीकी शब्दों का ज्ञान भी होना चाहिए। उसकी भाषा चैनल और कार्यक्रम का सुखद संयोजन करती प्रतीत होनी चाहिए। ऐसा न हो कि कार्यक्रम का उद्देश्य ही विफल हो जाएगा। यहां होस्ट को कार्यक्रम के तकनीकी पक्षों को समझने की जरूरत होती है। इसके साथ ही एक सफल एंकर बनने के लिए हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ का होना बहुत आवश्यक है।

टीवी होस्ट के लिए उच्चारण और मॉडयूलेशन हो बेहतरीन

जब-जब आप सच का सामना, आप की अदालत, बूगी वूगी, इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शो देखते होंगे तो एक बार मन में यह बात आती होगी कि काश हम भी टीवी होस्ट होते तो हमें भी ऐसे ही कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका मिलता। कार्यक्रम के होस्ट को धन और यश दोनों मिलता है और वह एकदम ही प्रसिद्धि पा लेता है।

टीवी होस्ट के लिए एक आकर्षक व्यक्तित्व होना चाहिए और एंकरिंग करने वाले व्यक्ति की भाषा पर पकड़ बहुत अच्छी होनी चाहिए। उच्चारण और मॉडयूलेशन भी बेहतरीन होना चाहिए। यहां यह भी देखने की बात है कि टीवी एंकर का उच्चारण कैसा है। उसका शब्द ज्ञान कैसा है? और बोलने में मॉडयूलेशन और स्पष्टता कितनी है।

कार्यकम की जीवंतता के लिए एंकर को अपनी शेली लाइव रखनी पड़ती है और उसे थ्रो के साथ एक अच्छे स्तर पर बोलना होता है। हिंदी के साथ-साथ होस्ट को अंग्रजी और उर्दू भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए, ताकि वह उन शब्दों का सही और स्पष्ट उच्चारण कर सके।

अच्छे एंकर कैसे बने?

टीवी एंकरिंग के लिए हमें काफी मेहनत करनी पड़ती है। एंकरिंग करने के लिए हमें अनेक बातों का ख्याल रखना पड़ता है। एक अच्छे शो में होस्ट करना हो तो इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। एंकरिंग करने के लिए हमें अनेक बातों का ख्याल रखना पड़ता है।

एक अच्छे एंकर का काम दर्शकों को चैनल से जोड़े रखना होता है। आजकल टीवी पर एंकरिंग करना एक फैशन बन गया है, लेकिन टीवी पर एंकरिंग करनी हो या शो होस्ट करना या फिर किसी मैच की लाइव कमेंट्री करना, इस सबके लिए छात्रों के पास विशेष योग्य का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक आकर्षक आवाज तथा आत्मविश्वास का होना भी अनिवार्य होता है।

टेलीविजन कार्यक्रमों और विभिन्न व्यावसायिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुतिकरण में टेलीविजन एंकर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए किसी औपचारिक डिग्री की आवश्यकता नहीं होती, किंतु हिंदी व अंग्रजी भाषा पर पूरा अधिकार अवश्य होना चाहिए।

टीवी एंकरिंग के लिए कुछ चैनल्स कोर्स भी चलाते हैं। अपनी सुविधानुसार टीवी एंकरिंग में सर्टिफिकेट कोर्स नये और अनुभवी प्रोफेशनल दोनों कर सकते हैं। इस कोर्स में आप जानेंगे टीवी न्यूज चैनल की कार्यप्रणाली, टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल, स्टूडियो लाइट्स, अपनी आवाज को कैसे निखारें और कैसे बने स्टाइलिश एंकर।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img