Home Uttar Pradesh News Meerut कार की किस्त चुकाए बिना ही सोतीगंज में कटवाई

कार की किस्त चुकाए बिना ही सोतीगंज में कटवाई

0
कार की किस्त चुकाए बिना ही सोतीगंज में कटवाई
  • कार मालिक ने पूछताछ की तो उसे मारपीट कर भगाया
  • पीड़ित को परेशान कर रहे बैंककर्मी, रिकवरी का भेज रहे नोटिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के रहने वाले युवक ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे कार खरीदकर उसकी किस्त खुद चुकाने को कहा था। कार बेचने के बाद उन्होंने उसे नोटरी का लिया था। आरोप था कि कार खरीदार ने बैंक के किस्त चुकाए बिना ही उसे सोतीगंज में कटवा दिया है। जिस कारण अब बैंककर्मी उसे परेशान कर रहे हैं और रिकवरी के लिए नोटिस भी भेज चुके है। पीड़ित कार मालिक ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।

सुभाष नगर के रहने वाले प्रत्युष पटेल पुत्र अनिल वर्मा ने बताया कि उनके पास एक टीयूवी 300 कार थी। जिसे उसने मार्च 2020 में गांव माछरा के रहने वाले कमलेश गौड़ पुत्र शिवकुमार गौड़ को बेच दी थी। कमलेश ने उन्हें दो लाख रुपये नगद दिए थे और बाकी कार की किस्त चुकाने को कहा था। कार देने के साथ ही उन्होंने यह सभी शर्ते एक स्टांप पर लिखवाकर नोटरी का लिया था।

आरोप था कि कमलेश ने बैंक की एक भी किस्त जमा नहीं की और धोखाधड़ी कर कार को सोतीगंज में कटवा दिया। किस्त जमा नहीं होने पर बैंक से उनके पास नोटिस आया तो उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। जिसके बाद उन्हें पता चला कि कमलेश ने कार को सोतीगंज में कटवा दिया है। इसके बाद वह उनके घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की और तमंचा दिखाते हुए घर से भगा दिया। पीड़ित ने सोमवार को सिविल लाइन थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।