Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कृषि कानून पर किसानों को भ्रमित कर रहे विपक्षी दल: सांसद

  • कहा, कानून से किसानों की आय दोगुणी करने को मिलेगा बल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि कृषि (विधेयक) कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। नये कानून के तहत किसानों की भूमि बंधक नहीं बनाई जाएगी।

कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों को देश की दोनों संसदों में पारित किया गया है। नये पारित कानून से किसानों को बिचौलियों से आजादी मिली है।

इससे किसानों की आय दोगुणी करने के प्रयासों को बल मिलेगा ओर उनकी समृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई के लिए पारित कृषि सम्बंधित सुधारों को लेकर विपक्षी दल अपने राजनैतिक स्वास्थ्य के लिए अनर्गल प्रचार कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

जबकि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि एमएसपी जारी रहेगी, सरकारी खरीद होगी। मंडी प्रणाली भी चलती रहेगी तथा कृषि क्षेत्र में निवेश भी आएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकाल के अंतर्गत ऐतिहासिक कृषि सुधारों पर 01 से 04 अक्टूबर तक ‘आत्मनिर्भर किसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा किसान प्रकोष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img