Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में मिले 14,148 नए मरीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में 14 हजार 148 नए मामले मिले हैं, वहीं 302 मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को जारी हुए केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के नए 14,148 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,28,81,179 हो गई है। हालांकि संक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,48,359 हो गई है।

गुरुवार आठ बजे तक आए डाटा के मुताबिक 302 नई मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,12,924 हो गई। वहीं, 18 दिन से कोरोना के एक दिन में मिलने वाले मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में कोरोना के कुल मामलों का 0.35 फीसदी शामिल है। वहीं, 98.46 फीसदी की दर से कोविड-19 के रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। इसके अलावा 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 16,163 मामलों की कमी आई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.22 फीसदी और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.60 फीसदी दर्ज की गई है।

तेजी से बढ़े मामले

आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के मामले 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार हो गए थे। इसके बाद कोरोना के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्तूबर को कोरोना के मामलों का आंकड़ा 70 लाख हो गया। इसके बाद 29 अक्टूबर को मामले 90 लाख के पार चले गए और 20 नवंबर तक 90 लाख का आंकड़ा पूरा हो गया। 19 दिसंबर 2020 को देश में कोरोना का एक करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। वहीं, पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण के दो करोड़ मामले 4 मई तक और तीन करोड़ 23 जून तक सामने आ गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img