- पुरामहादेव में 28 फरवरी से दो मार्च तक लगेगा मेला
- एक मार्च की सुबह सवा दो बजे होगा झंडा पूजन
जनवाणी संवाददाता।
बागपत: पुरामहादेव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारी पूरी हो गयी और आज से मेला शुरू हो जाएगा। मंदिर में बम-बम भोले के जयकारे लगने शुरू हो जाएगा।
वहां बैरिकेटिंग, सड़क निर्माण आदि की तैयारी पूरी हो चुकी है। मंदिर में दुकानें भी सजकर तैयार हो गयी है और वहां शिवभक्तों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है।
दुकानदारों ने भी मंदिर परिसर के आसपास अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी है। वहां अधिकारी मेले को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं।
पुरामहादेव मंदिर में 28 फरवरी से तीन दिवसीय मेला शुरू होकर दो मार्च तक चलेगा और एक मार्च की सुबह सवा दो बजे झंडा पूजन होगा। इसके लिए अधिकारी अपनी स्थान पर पहुंचकर ड्यूटी संभाल लेंगे, ताकि किसी भी शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो सकें।

