जनवाणी संवाददाता
बड़ौत: थाना बडौत पर तैनात आरक्षी आनन्द, अजीत व अंशुल द्वारा 24 व 25 फरवरी की रात्रि को थाना छपरौली क्षेत्र के कुर्डी निवासी कबाड़ी की गाडी को चैक करने के दौरान नियम विरुद्ध कृत्य करने तथा पुलिस की छवि धूमिल करने के सम्बंध में रिपोर्ट प्रेषित की है।
रिपोर्ट में अंकित तथ्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सिपाही आनन्द, अजीत व अंशुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर को जांच कर तथ्यात्मक आख्या प्रेषित करने के निर्देशित किया गया है।

