Home Uttar Pradesh News Baghpat कोरोना काल के बाद पुरामहादेव में गूंजे हर-हर महादेव के नारे

कोरोना काल के बाद पुरामहादेव में गूंजे हर-हर महादेव के नारे

कोरोना काल के बाद पुरामहादेव में गूंजे हर-हर महादेव के नारे
  • लाखों श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, लगी रही कई किलोमीटर लंबी लाइन
  • सुबह सवा तीन बजे झंडा पूजन होते ही बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा मंदिर
  • डीएम व एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, मेले में जमकर हुई खरीददारी

जनवाणी संवाददाता  |

बागपत: कोरोना काल के बाद ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरामहादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने मंगलवार को जलाभिषेक किया। हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर आए हजारों कावंड़ियों के साथ अन्य लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक कर धर्मलाभ कमाया। इस दौरान पुरामहादेव मंदिर हर-हर महादेव व बम-बम बोले के जयकारों से गूंज उठा।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 11.18.18 AM 1

वहां अधिकारियों ने चप्पे पर नजर रखी, ताकि कोई घटना न हो सकें। मंगलवार की सुबह 3:15 बजे झंडा पूजन होते ही श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया, क्योंकि झंडा पूजन शुरू होते ही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन रोक दी गयी थी। इससे वहां लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गयी थी।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 11.18.18 AM

पुरामहादेव मंदिर पर ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेले के दूसरे दिन महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों शिवभक्तों ने पुरामहादेव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक किया। वहां मंगलवार की सुबह से श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की लंबी लाइन लग गयी थी और वह लाइन देर शाम तक लगी रही। वहां मंगलवार को दो बजकर 15 मिनट बजे पर मंदिर परिसर में झंडा पूजन शुरु किया गया।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 11.18.19 AM 1

मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडा पूजन प्रांरभ कराया, जिसमें राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ रंजीत सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम अनुराग सिंह, अमीनगर सराय नगर पंचायत चेयरमैन डा. मांगेराम यादव, ब्लॉक प्रमुख अनीस यादव, तिलकराज गुप्ता, नौरोज मलिक, सुरेन्द्र यादव, टीपी शर्मा, धर्मपाल सहित समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झंडा पूजन में भाग लिया।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 11.18.19 AM 3

 

वहां सुबह तीन बजकर पंद्रह मिनट पर जैसे ही मंदिर के दुर्ग पर पुष्प वर्षा के बीच झंडारोहण किया गया। समूचा मंदिर क्षेत्र हर-हर महादेव व बम-बम बोले के जयकारों से गूंज उठा। झंडारोहण के साथ ही मुख्य जलाभिषेक भी प्रांरभ हो गया। वहां लाखों शिवभक्तों सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महाशिव रात्रि पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी व अधिकारी व पुलिसकर्मी मुश्तैदी से मेला सम्पन्न कराये जाने में जुटे रहे।

WhatsApp Image 2022 03 01 at 11.18.19 AM 2

वहां रातभर मंदिर पर कांवड़ियें जलाभिषेक करते रहे। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर धर्मलाभ कमाया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनी रहने पर प्रशासन व मंदिर समिति अधिकारियों ने राहत की सांस ली। देर रात तक श्रद्धालु व कांवड़िएं जलाभिषेक करने मेेंं लगे रहे है और पुरा महादेव बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। हर किसी में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने की आस्था दिखाई दे रही थी।