Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

अब डिजिलॉकर में छात्र सुरक्षित रख सकेंगे प्रमाणपत्र

  • अब प्रमाणपत्रों के खोने का नहीं रहेगा डर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में भारत सरकार के डिजिलॉकर स्कीम के तहत छात्र-छात्राओं को डिजिलॉक र में अपने प्रमाण पत्रों को सुरक्षित रखने का मौका दिया हैं। जिसके तहत विवि में 13 लाख 87 हजार डिग्रियों को विवि के डिजिलॉकर में अपलोड कर दिया हैं।

जिसके बाद विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं विभिन्न वर्षों की पासआउट मार्कशीट व डिग्रियां असानी से डिजिलॉकर से निकाल सकेंगे। इसके लिए आधार कार्ड नबंर के साथ ही विवि द्वारा भेजे गए लिंक या एसएमएस की जरूरत होगी। विद्यार्थी कही भी इस ऐप से अपनी डिग्री को डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि विवि व उससे संबंधित कॉलेजों के वर्ष 2005-10 में पासआउट हुए 13 लाख 87 हजार छात्र-छात्राओं की मार्कशीट अभी विवि की ओर से डिजिलॉकर से अपलोड की गई हैं। वही आॅनलाइन सत्यापन के बाद 50 लाख छात्र-छात्राओं की डिग्रियों को अपलोड करने की प्रक्रिया विवि की ओर से शुरू कर दी गई हैं।

डिजिलॉकर स्कीम का उददे्श्य दस्तावेजों के कागजी रूप को कम करना है। इसके अलावा इससे एजेंसियों के बीच ई-दस्तावेजों के आदान-प्रदान का चलन बढ़ना भी एक मकसद हैं। इस पोर्टल की मदद से ई-दस्तावेजों का आदान-प्रदान पंजीकृत कोष के माध्यम से किया जाएगा।

जिससे आॅनलाइन दस्तावेजों की प्रमाणिता सुनिश्चित होगी। डिजिलॉकर स्कीम हर आवेदक के आधार से जुड़ा है। 10 एमपी का व्यक्तिगत स्टोरेज स्पेस मिलता है। जहां सुरक्षित रूप से ई-दस्तावेजों एवं यूआरआई लिंक को रखा जा सकता है। इसके अलावा आधार कार्ड का नंबर डालकर आपके मोबाइल पर यूआरआई लिंक ले सकते हैं।

इन बातों का रखे ध्यान

  • आप डिजिलॉकर अपने यूजर नेम पासवर्ड के अलावा सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर और जी-मेल के अकाउंट से भी साइन इन कर सकते है।
  • इसके बाद आपका पर्सनल अकाउट सामने होगा। इसमें दो सेक्शन होंगे।
  • पहले अलग-अलग एजेंसियों द्वारा आपको जारी सर्टिफिकेट उनके यूआरएल लिंक जारी करने की तिथि और शेयर करने का विकल्प होगा।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए पहले ऊपर दिए गए विकल्पों में से उचित विकल्प को चुने। जैसे कि आप सर्टिफिकेट अपलोड करना चाहते है तो माई सर्टिफिकेट को चुने।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img