Home Uttar Pradesh News Bijnor मुस्लिम एकता महासभा ने हाथरस की बेटी को दी श्रद्धांजलि

मुस्लिम एकता महासभा ने हाथरस की बेटी को दी श्रद्धांजलि

0
मुस्लिम एकता महासभा ने हाथरस की बेटी को दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: हिन्दू-मुस्लिम एकता महासभा धामपुर के बैनर तले हाथरस की युवती को मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी।

महासभा के जिलाध्यश्र एपी वसीम ने हाथरस मामले की कठोर निंदा की और दोषियों को फांसी की सज़ा दिलाए जाने की सरकार से मांग उठाई।

जिला उपाध्यक्ष नदीम नज़ाकत खां ने भी कठोर निंदा के साथ ही साथ कह कि ऐसे लोग मनुष्य कहलाने लायक ही नहीं हैं। इस मौके पर महासभा के नदीम नज़ाकत खां, जिला प्रहभारी मौलाना शेर अली, धामपुर नगराध्यक्ष नौशाद अंसारी, गुलशेर, वसीम, मौ. साजिद, नगर सचिव मो. अशरफ रोहित कुमार, गौरव चंद्रा, आमिर पठान आदि कार्यकरता मौजूद रहे। संचालन नदीम नजाकत खां ने किया।