Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

खूबसूरत व स्वस्थ पैर मांगते हैं देखभाल

 

Ravivani 3


जब सौंदर्य व सफाई की बात आती है तो हमारे शरीर का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग पैर ही लापरवाही का शिकार होते हैं क्योंकि इनकी देखभाल की तरफ सबसे कम ध्यान दिया जाता है। पैर सुबह से रात तक हमारा भार उठाए घूमते हैं पर हम उनके साथ बेरूखी बरतते हैं। शरीर के अन्य भागों की तरह इनकी नियमित देखभाल बहुत आवश्यक है।

आइए जानें कैसे इन्हें साफ व सुन्दर रखा जाए:-

सारा दिन हमारे पैर जूतों, सैंडिल में ढके रहते हैं इसलिए इन्हें अच्छी तरह सफाई की आवश्यकता होती है। इन्हें अच्छी तरह स्क्र ब करें। पैरों को नहाते समय प्यूमिक स्टोन से रगड़ कर साफ करें। इससे मृत त्वचा की परत भी पैरों से साफ होगी। पैरों को तौलिए से साफ करते समय यह भी ध्यान रखें कि पैरों की उंगलियों के बीच में नमी न रहे, इसलिए इनको साफ करने के पश्चात इनमें टेलकम पाउडर डालें। टेलकम पाउडर जुराबों व जूतों के अन्दर भी छिडकें क्योंकि अगर ये नमी रहित रहेंगे तो पैरों के रोग होने की संभावना बनी रहेगी।

पैरों की त्वचा को रूखेपन से सुरक्षा देने के लिए नहाने के पश्चात पैरों पर माइश्चराइजर या बॉडी लोशन का प्रयोग करें।

पैरों के नाखूनों को बहुत अधिक लंबा न रखें। उन्हें आयताकार शेप दें।

वैसे तो आजकल ऊंची एड़ी का फैशन है पर आथोर्पेडिक विशेषज्ञों के अनुसार ऊंची एड़ी कम से कम पहननी चाहिए और अगर पहनें भी तो ढाई इंच से अधिक नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार ऊंची एड़ी के सैंडिल डालने से पैरों की मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ता है।

घर पर आप खुली चप्पल या सिर्फ जुराबें पहनें। इससे पैरों को आराम मिलेगा।

पैरों की देखभाल में सबसे महत्त्वपूर्ण है आपके द्वारा जूतों का चयन। अगर आपने सही नाप के जूते पहने हैं और वे आरामदेह हैं तो आप पैरों की कई समस्याओं से बच सकते हैं पर जूते खरीदते समय यदि उसके बाहरी लुक्स पर ध्यान देते हैं और जब जूते आरामदेह नहीं होते तो बाहर से वे कितने भी सुन्दर लगे, आप उन्हें पहन नहीं पाएंगे। जूते खरीदते समय कुछ सावधानी बरतें।

अगर आपके पैर हमेशा थके-थके से रहते हैं तो आप काम से लौटने के पश्चातअपने पैरों के नीचे दो तकिए रख कर लेट जाएं। 15-20 मिनट ऐसे लेटे रहें। इससे आप थकान से राहत अनुभव करेंगे। पैरों के थके रहने का कारण आपका अधिक वजन भी हो सकता है क्योंकि आपके पैरों को अधिक भार उठाना पड़ रहा है इसलिए अपने पैरों के स्वास्थ्य व सौंदर्य के लिए अपना वजन नियंत्रण में रखें।

सप्ताह में एक बार पेडिक्योर करें। पेडिक्योर आपके पैरों के सौंदर्य को बढ़ाता है।
ल्ल सर्वप्रथम अपने पैरों के नाखूनों को साफ करें। उन पर लगी पॉलिश को रिमूवर की सहायता से उतारें। फिर नाखूनों को नेल क्लिपर से काटें और सही आकार दें। इसके लिए आप एमरी बोर्ड लें।

अब पैरों को 15-20 मिनट तक हल्के गुनगुने पानी में डुबोए रखें। इसके लिए आप चौड़ा टब लें। उसमें कुछ बूंदें शैम्पू की मिलाएं। 15 मिनट तक पैरों को इस पानी में डुबोए रखें। फिर इन्हें नरम ब्रश से साफ करें। एड़ियों पर प्यूमिक स्टोन रगड़ें। फिर उन्हें तौलिए से साफ करें।

अब किसी क्रीम की सहायता से पैरों की मसाज करें। अगर त्वचा कड़ी है तो स्क्रब करें। पैरों को फिर से गुनगुने पानी में डुबोएं। फिर साफ पानी में साफ करें।

सोनी मल्होत्रा


janwani address 30

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img