Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

होटल हाइवे और टाटा मोटर्स के गृहकर नहीं चुकाने पर ताला जड़ा

  • दोनों प्रतिष्ठानों पर बकाया है लाखों रुपये का टैक्स
  • निगम ने बकायदारों से वसूले साढ़े आठ लाख

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम ने वसूली अभियान चलाकर हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले कई बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। लाखों रुपये का गृहकर दबाए बैठे होटल हाइवे रीजेंसी और टाटा मोटर्स कंपनी के बकाया नहीं देने पर दोनों प्रतिष्ठान पर तालाबंदी की गई है। जबकि कुछ बड़े बकायदारों से साढ़े आठ लाख रुपये वसूले हैं।

बुधवार को नगर निगम के कर विभाग की टीम ने बकाया गृहकर नहीं देने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया तथा दिल्ली रोड स्थित कई प्रतिष्ठानों से बकाया गृहकर की वसूली की गई। दिल्ली रोड स्थित होटल हाइवे रीजेंसी तथा टाटा मोटर्स के बकाया गृहकर चुकता नहीं करने पर दोनों प्रतिष्ठानों पर ताला जड़ दिया है।

वही, रॉयल रबड़ इंडिया, होटल कंट्री इन तथा बांके बिहारी समेत तीन प्रतिष्ठानों से कुल 8 लाख 50 हजार का बकाया गृहकर वसूला गया। बताया गया है कि दिल्ली रोड स्थित होटल हाइवे रीजेंसी शहर के बड़े बकायदारों की सूची में शामिल है। उस पर विभाग का करीब 12 लाख रुपये गृहकर का बकाया हैै। वही, टाटा मोटर्स कंपनी पर भी लाखों के कर की नगर निगम की देनदारी है।

इस दौरान कार्रवाई करने वाली दल में कर निर्धारण अधिकारी राजेश सिंह, कर अधीक्षक केशव प्रसाद, राजस्व निरीक्षक अभय कुमार, प्रवर्तन दल के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, हवलदार रूपेश तोमर, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार, मुनेंद्र सिंह शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img