Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

वर्ल्ड कप में भारत की पहली हार, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: महिला वनडे विश्व कप के आठवें मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हरा दिया है। यह 2022 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की पहली हार है। इससे पहले टीम ने पाकिस्तान क 107 रन से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 260 रन बनाए।

टीम की ओर से एमी सैटर्थवेट ने सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार गया। वे 63 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय टीम अब 12 मार्च को वेस्टइंडीज की टीम से भिड़ेगी।

सैटर्थवेट-अमेलिया की बदौलत न्यूजीलैंड ने बनाए 261 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सूजी बेट्स रन आउट हुईं। वहीं, कप्तान सोफी डिवाइन 35 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अमेलिया केर और सैटर्थवेट ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 67 रन की साझेदारी निभाई। अमेलिया केर 50 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मैडी ग्रीन कुछ खास नहीं कर सकीं और 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

केटी मार्टिन और सैटर्थवेट ने पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी की। सैटर्थवेट 75 रन बनाकर आउट हुईं। उनके आउट होते ही न्यूजीलैंड का पारी लुढ़क गई। पूजा वस्त्राकर ने 47वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर ली ताहूहू और जेस केर को पवेलियन भेजा। हालांकि, वो हैट्रिक से चूक गईं। आखिर में फ्रांसि मैके (13) और हाना रोव (2) नाबाद रहीं। पूजा और राजेश्वरी के अलावा झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

हरमनप्रीत के अलावा कोई खिलाड़ी नहीं चला

261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना छह रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें जेस केर ने सूजी बेट्स के हाथों कैच कराया। इसके बाद दीप्ति शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सकीं और पांच रन बनाकर आउट हुईं। यास्तिका भाटिया 28 रन और कप्तान मिताली राज 31 रन बनाकर आउट हुईं। मिताली और हरमनप्रीत कौर के बीच चौथे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत ने वनडे करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह टीम इंडिया को जीत तक नहीं ले जा सकीं।

ऋचा घोष शून्य, स्नेह राणा 18 रन, पूजा वस्त्राकर छह रन और झूलन गोस्वामी 15 रन बनाकर आउट हुईं। जेन्सेन ने राजेश्वरी गायकवाड़ को पवेलियन भेज भारतीय पारी को समेट दिया। मेघना सिंह 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहूहू और अमेलिया केर ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, हेली जेन्सेन को दो विकेट झटके। इसके अलावा जेस केर और हाना रोव को एक-एक विकेट मिला।

रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड भारत से काफी आगे

रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पिछले 44 साल में वनडे विश्वकप में दोनों टीमों के बीच 13 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें 10 बार न्यूजीलैंड और दो बार भारत को जीत मिली। वहीं 1997 का एक मैच टाई रहा है। वहीं, ओवरऑल दोनों टीमें वनडे में 55 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से टीम इंडिया 20 बार जीती है। वहीं, न्यूजीलैंड ने 33 मैचों में जीत हासिल की है। एक मुकाबला टाई रहा।

प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर लुढ़की टीम इंडिया

इस हार के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में दो मैचों में एक हार और एक जीत के साथ और दो अंकों के साथ तीसरे से पांचवें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ और चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दो मैचों में चार अंक लेकर टॉप पर और वेस्टइंडीज चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img