- पीड़ित पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
जनवाणी सवांददाता |
खतौली: देर रात तीन युवको ने तमंचे के बल पर गांव की युवती का अपहरण कर जंगल में उसके साथ जबरन गैगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती के पिता ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए तीनो युवको के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की पुलिस से मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनो युवको को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। वही घटना के बाद पीड़ित युवती के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ था।
जानकारी के अनुसार विगत रात्रि कोतवाली के एक गांव निवासी तीन युवको ने गांव की ही एक युवती को तमंचे के बल पर उसके घर से उठा कर गांव में एक वीरान जंगल पर बने खाली मकान में ले गये जहॉ तीनो युवको ने युवती से बारी बारी दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर तीनो युवक मौके से फरार हो गये। घण्टो बाद बदहवास हालत में अपने घर पहुँची पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
जिसे सुन पीड़ित युवती के परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में पहुच कर युवती से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपित युवको की तलाश की जहॉ पुलिस ने तीनों युवकों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
उधर युवती के पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उक्त तीनों युवक उसकी पुत्री का काफी दिनो से पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे। विगत रात्रि उसके मकान के दरवाजे खट खटाने की आवाज आ रही थी। जिसे सुन उसने अपनी पुत्री को दरवाजा खोलने के लिये भेज दिया। जिसके बाद उक्त तीनों युवक उसकी पुत्री को तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर ले गये।
लगभग घटना के एक घंटे बाद उसकी पुत्री बदहाल हालत में वापस घर लौटी जिसने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। वही पुलिस ने तीनों युवको से कड़ी पूछताछ की जहॉ युवको ने पुलिस की सख्ती के आगे युवती के साथ गैंगरेप करने की बात कबूल की।
पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों युवको की निशान देही पर तमंचा बरामद कर तीनो के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर रही थीं। पुलिस ने पीड़ित युवती के भी बयान लेकर उसे मेडिकिल परीक्षण के लिये अस्पताल भेज दिया था। वही घटना के बाद ग्रामीणों में तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ भारी आक्रोश बना हुआ था।

