Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

मंदबुद्धि व्यक्ति ने छपरौली थाने में घुस पुलिसकर्मियों पर किया हमला

  •  एक दरोगा समेत चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली थाने में घुसकर एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने लोहे की रॉड से रात्रि में सो रहे पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। उन्हें बचाने आए अन्य पुलिस कर्मियों पर भी उसने हमला कर दिया। इस हमले में एक दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को रात्रि में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंदबुद्धि व्यक्ति हमला करने के बाद एक कमरे में बंद हो गया। किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया। सुबह तक उसे बाहर निकालने का आभियान चलता रहा। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे।

यह घटना रात्रि की है। रविवार को शबगा गांव में एक मंदबुद्धि व्यक्ति आते-जाते लोगों पर हमला कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना छपरौली की 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस उसे लेकर थाने में पहुंच गई। विचार विमर्श के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे चलता कर दिया। आधी रात के बाद वह कहीं से चलकर थाने में घुस गया। उसके हाथ में लोहे की रॉड बताई गई है। जो भी थाने में उसके सामने आया। उस पर ही वह हमला करता रहा।

इस हमले में कई पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसे जो जगह मिली वहीं छिप गया। अन्य पुलिसकर्मी भी आए। उन पर भी उसने हमला किया। हमला करने के बाद मंदबुद्धि व्यक्ति एक कमरे में बंद हो गया। बताया गया कि उसने ऑफिस से लेकर बैरिग में से रहे सिपाहियों पर भी हमला किया। पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। वह भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से उसे कमरे से बाहर निकालकर हिरासत में लिया। उसका नाम पता अभी तक नहीं मिल पा रहा है। वह कौन है, कहां का है। इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img