- सात नोट दुकानदारों को चलाए, गिरफ्तारी के बाद बरामद किये
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: देहलीगेट थानांतर्गत घंटाघर में पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दो हजार रुपये के सात नकली नोट बाजार में खपा चुका था। पुलिस ने आरोपी के पास से सभी नकली नोटों को संबंधित दुकानों से बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि कांच का पुल गली नंबर नौ निवासी आफताब पुत्र दिलशाद ट्रक ड्राइवर हैं। आफताब के पिता भी ट्रक ड्राइवर है। देहलीगेट इंस्पेक्टर ने बताया कि घंटाघर पर चेकिंग के दौरान आफताब को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब एक दुकानदार इस पर नकली नोट चलाने का आरोप लगाते हुए पीछा कर रहा था। पुलिस ने आफताब के पास से दो हजार के तीन नकली नोट बरामद किये।

आफताब ने बताया कि गाजियाबाद में एक होटल के बाहर उसे सड़क पर पर्स पड़ा हुआ मिला। जब उसको खोल कर देखा गया तो पता चला इसमें दो हजार रुपये के दस नोट हैं। आफताब ने बताया कि उसने दो हजार रुपये के सात नकली नोट उसने सिनेमा हाल, खैरनगर चौराहा वैली बाजार, बाटा की दुकान में चला दिये थे। पुलिस ने रविवार को आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर 12340 रुपये बरामद किये है। आफताब ने 1860 रुपये कपड़े खरीदारी में खर्च कर दिया।
दो साइबर ठग गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल बरामद
लिसाड़ीगेट पुलिस और स्वाट टीम ने दो अर्न्तराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लैपटाप, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पासबुक आदि बरामद की है। जबकि दो ठग मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों ने जानकारी दी कि वसीम व मोसीन आरीफ व अदनान के साथ मिलकर बिहार और झारखण्ड में विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से फाइनेंस कंपनी के नाम से लोन हेतु विज्ञापन देते थे। जिससे विज्ञापन देखकर लोग अभियुक्तों को फोन करते थे।
उन्ही लोगो में से वतौर कर्मचारी लोन एजेन्ट के पद पर ज्वाइन कराकर 25000 रुपए प्रति माह वेतन देने का प्रलोभन देते थे। इसी लालच में आकर कर्मचारी के पद पर आवेदन करने वाले से 10 से 15 हजार रुपये वसूलते थे। अब तक हजारो लोगो को फर्जी तरीके से बतौर एंजेट नियुक्त कर चुके है ।
लोन के लिए आवेदन करने वालों से फाइल प्रॉसेसिंग शुल्क के नाम पर शुल्क वसूलते थे । उन लोगो को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देते थे जिसमें आवेदन करने वाले के नाम पता व मोबाइल नंबर व दर्ज होते थे जबकि वास्तविकता में ये किसी को भी लोन नहीं देते थे । जबकि आरिफ और अदनान की तलाश पुलिस कर रही है।
- बरामदगी
एल लैपटाप 1 चार्जर व 2 माऊस, एक प्रिन्टर ब्रोर्दश कम्पनी,10 पासबुक, 5 चैकबुक, 5 एटीएम कार्ड, 1 पैन कार्ड आदि।
साइबर ठगों ने दो लोगों से की 25 हजार की ठगी
देहली गेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने जली कोठी के व्यापारी से फर्नीचर खरीदने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी कर ली। वहीं एक अन्य की फर्जी इमेल आईडी बनाकर रिश्तेदारों सहित कई लोगों से रुपये एकाउंट में ट्रांस्फर करवा लिए। देहली गेट थाना क्षेत्र जली कोठी निवासी शादाब ने बताया कि उसकी जलीकोठी में शॉन फर्नीचर की दुकान है। उसके मोबाइल पर एक अंजान ने कॉल कर फर्नीचर खरीदने के लिए कहा।
उसने तीन आलमारी के फोटो भेजने के लिए कहा। इस पर शादाब ने उसके मोबाइल नंबर के वाट्सऐप कॉल पर फोटो भेज दिए। उसके बाद उसने कैंट क्षेत्र शराब मिल का पता बताकर कहा कि आप वहां फर्नीचर भेज दो। शादाब ने उक्त पते पर फर्नीचर छोटा हाथी में रखकर चल दिया। इस बीच फोन करने वाले ने कहा कि आपको पेमेन्ट भेजना है एकाउंट नंबर भेज दो। इसके बाद उसने एकाउंट नंबर भेज दिया।
फिर उसने ओटीपी नंबर मांगा। ओटीपी नंबर मांगते ही उनके एकांउट से चार बार में 25 हजार रुपये उड़ा लिए। शादाब ने देहली गेट थाना और साइबर सेल को सूचना दी है। उधर, खैरनगर में एक व्यापारी की इमेल आईडी फर्जी बनाकर उनके रिश्तेदारों व दोस्तों सहित तमाम नंबरों पर वाट्सऐप कॉल कर रुपये की डिमांड की। लेकिन लोगों ने जब व्यापारी से फोन कर रुपया मांगने के बारे में बातचीत की तो पता चला कि उन्होंने किसी से भी रुपया नहीं मांगा है।
उधर, आॅनलाइन ठगी के मामलों ने लोगों की नींद उड़ाकर रख दी है, लेकिन इन पर लगाम कसने के लिए सरकार के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। चूंकि साइबर ठगी करने वाले झारखंड मेवात सहित अन्य गैर राज्यों में सक्रिय हैं। जिनका पकड़े जाना पुलिस के बस की बात नहीं हैं।
परतापुर पुलिस ने दो गो तस्करों के पैर में गोली मारी
थाना परतापुर पुलिस ने ग्राम मुजक्कीपुर में सिवालखास रोड के पास मुठभेड़ में दो गोतस्करों के पैर में गोली मार दी। दोनों बदमाशोें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, खोखा कारतूस, एक स्कूटी एवं गौमांस बरामद किया गया है।
थाना परतापुर पुलिस व नगर अपराध टीम मेरठ के संयुक्त आपरेशन में गश्त व चैकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार दो गौतस्कर अपराधियों को मय गौमांस व अवैध हथियारों सहित मय घटना मे प्रयुक्त वाहन के पुलिस मुठभेड़ में जंगल ग्राम मुज्जकीपुर में सिवालखास रोड से समय करीब 21.35 बजे उस समय गिरफ्तार किया गया जब उक्त बदमाशों द्वारा रोकने का प्रयास करने पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग मे दोनों बदमाश घायल हो गये। घायल बदमाशों की पहचान इकबाल पुत्र हकीमुद्दीन और मिनहाज उर्फ छोटा पुत्र इकरामुद्दीन निवासी ग्राम रूहासा थाना दौराला जिला मेरठ के रूप मे हुई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोतस्करों के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटी डीएल 3 एसडीजे 5508 व करीब 25 किलो गोमांस, 2 तमंचा देशी 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। मौके से 2 बदमाश मोटर साईकिल से भाग निकले। फरार अभियुक्त शाहनजर और नबाबुद्दीन हैं। मिनहास के खिलाफ आठ और इकबाल के खिलाफ गोकशी के सात मुकदमे दर्ज हैं।

