Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

नशे में धुत चौकीदार की करतूत, छात्रा को पकड़ा

  • प्रिंसिपल रूम में घुसकर बचाई आबरू, आईटीआई साकेत में हुई शर्मसार करने वाले घटना से स्टूडेंट में उबाल
  • तहरीर दिए जाने के बाद भी सिविल लाइन पुलिस नहीं कर रहे आरोपी पर कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन के साकेत स्थित आईटीआई कालेज में नशे में धुत चौकीदार ने छात्रा को पकड़ लिया। वह किसी प्रकार उससे बचकर भागी और प्रिंसिपल के रूम में घुसकर अपनी आबरू बचायी। कालेज में हुई शर्मसार करने वाले इस घटना से आईटीआई के स्टूडेंट पर जबरदस्त उबाल है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर आरोप है कि मामले में तहरीर के बाद भी पुलिस आरोपी पर मुकदमा नहीं लिख रही है। छात्रा के परिजन गुरुवार को थाना सिविल लाइन पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

गंगानगर की एक छात्रा आईटीआई साकेत में पढ़ती है। 19 अक्टूबर की दोपहर सहपाठियों के साथ छात्रा क्लास रूम में बैठी थी। इसी दौरान आईटीआई का चौकीदार स्वतंत्र सिंह उर्फ रवि वहां आ गया। उसने कक्षा के अध्यापक के बारे में पूछा तो छात्रों ने जानकारी होने से मना कर दिया। आरोप है कि चौकीदार नशे में था। उसने छात्रों को बुरा भला कहना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। गंगानगर निवासी एक छात्रा ने उसकी टिप्पणी पर आपत्ति की तो वह आग बबूला हो गया।

आरोप है कि नशे में धुत चौकीदार छात्रा को पकड़ने के लिए दौड़ा, लेकिन किसी तरह छात्रा ने खुद को बचा लिया। वह सीधे प्रधानाचार्य के कक्ष में आ गयी और चौकीदार की शिकायत की। प्रधानाचार्य ने छात्रा से लिखित में शिकायत ली और कार्रवाई की संस्तुति करते हुए कवरिंग लेटर के साथ उस तहरीर को सिविल लाइन थाने भिजवा दिया। गुरुवार को मामले का पांच दिन बीत गए, लेकिन पुलिस ने मामले का संज्ञान नहीं लिया।

छात्रा अपने पिता को लेकर सिविल लाइन थाने आ गयी और कार्रवाई की मांग की। पिता ने बताया कि चौकीदार ने जिस तरह से बेटी को लेकर धमकी दी है, वह चिंतित हैं। वह उनकी बेटी के आईटीआई आने जाने की निगरानी भी कर रहा है। जबकि वारदात के बाद से वह कॉलेज भी नहीं आ रहा है। अपनी बेटी को पढ़ने के लिए भेजने से भी वह डर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img