Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

  • मुजफ्फरनगर से बुलाकर सरूरपुर के राइट सलावा माइनर की पटरी पर मिला गोली लगा हुआ शव
  • मौके पर पहुंचे एसपी देहात, फोरेंसिक टीम और एसओजी ने की घटना की जांच पड़ताल

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: गुरुवार की शाम सरूरपुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने बाद हत्यारे जंगल में फेंक गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि बाद में उसकी शिनाख्त हो गई। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मौके पर एसपी देहात और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। उधर, दो लोगों आस मोहम्मद व मुजम्मिल निवासी जौला को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात पुलिस चौकी पर मौजूद है। जिनसे रुपयों का लेन-देन था। उन पर लूट, हत्या और चोरी के दर्जनभर मुकदमे दर्ज है।

गुरुवार की शाम पांच के करीब राइट सलावा माइनर की सरूरपुर से करनाल हाइवे की तरफ जाने वाली रजवाहे की पटरी पर ग्रामीणों ने एक गोली लगा हुआ शव सड़क किनारे पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची जहां पुलिस ने जांच की। उसकी कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक की शिनाख्त मुरसलीन पुत्र मीरहसन निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के रूप में की हुई। साढ़े छह बजे परिजन भी थाने पर पहुंचे। इसके बाद एसपी देहात ने मृतक के पुत्र से इस बाबत पूछताछ की। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि घर से बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या करके शव जंगल में फेंका गया है। एसपी देहात ने यह भी बताया कि मृतक के खिलाफ पूर्व में मुकदमे दर्ज रहे हैं। फिलहाल घटना के खुलासे के लिए टीम में लगाई गई हैं।

हत्यारों ने कॉल करके घर से बुलाया

मृतक के पुत्र अमन ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे वह कॉलेज से पढ़कर घर आया था। तब उसके पापा मुरसलीन उनके पास ही बैठे हुए थे। इसी समय अचानक किसी की कॉल आई इसके बाद पापा ने अभी आने के लिए कहा। कॉल करने वाले ने उन्हें पैदल ही बुलाया। इसके बाद उनके पापा का कुछ पता नहीं चल सका। मोबाइल भी स्विच आॅफ मिला। शाम पांच बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और र्इंटों का व्यापार भी था।

मोबाइल साथ ले गये हत्यारे

मुरसलीन की हत्या के बाद हत्यारे उनकी जेब में रखी नकदी और मोबाइल भी समेट कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से केवल 100 रुपये का नोट और एक बीड़ी का बंडल मिला है। उनका मोबाइल भी गायब था। संभवत हत्या करने के बाद हत्यारे मोबाइल और तमाम सुबूत भी अपने साथ ले गए। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मोबाइल को ट्रेस करके लोकेशन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लेन-देन को लेकर की गई हत्या!

पुत्र अमन ने बताया कि उनके पिता का प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार था तथा किसी से गाड़ी के लिए पैसे लेने थे। उधार के रुपये को लेन-देन कर संभवत उसके पिता की हत्या की गई है।

दूध व्यापारी का था तालाब में मिला शव

सरधना: एक दिन पूर्व नानू गांव स्थित तालाब में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के नानू गांव में मेरठ-करनाल हाइवे किनारे स्थित तालाब के पास दो दिन पूर्व एक लावारिस बाइक पड़ी मिली थी। अभी पुलिस उसकी जांच में लगी थी कि बुधवार की शाम को तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिल गया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। पुलिस ने आसपास के इलाके में शव के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए तो परिजनों तक पहुंच गए। परिजन मोर्चरी पहुंचे तो उसकी शिनाख्त नवाब पुत्र इजहार निवासी गांव नंगलाताशी के रूप में हुई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नवाब दूध का कारोबार करता था। वह बाइक पर सरधना के ईकड़ी गांव में रोजाना दूध लेने आता था। दो दिन पहले भी वह दूध लेने के लिए निकला था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। नवाब की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। अभी मौत के कारणा का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कालंदी में बुखार से युवक की मौत

सरधना: सरधना के कालंदी गांव में बुखार की चपेट में आए एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के कालंदी गांव निवासी अमित ने बताया कि उनके भतीजे 35 वर्षीय अमरीश उर्फ भोलू पुत्र करमवीर को तीन पूर्व बुखार आया था। स्थानीय चिकित्सक से उसका उपचार चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने अमरीश को कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार देर शाम उपचार के लिए युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह युवक का शव गांव पहुंचा। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुखार से जवान मौत के चलते गांव में शोक का माहौल है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img