जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: तहसील परिसर स्थित डबाकरा हाल मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने दस जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया।
मंगलवार को तहसील परिसर के डबाकरा हाल में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार गौड़ ने दस जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किए।
कंबल पाने वालों में बीबो पत्नी बिंदू निवासी ग्राम प्रतापपुर, भगवती पत्नी जयराम निवासी ग्राम प्रतापपुर, रोशन जहां पत्नी तसलीम अहमद निवासी मौहल्ला चारबाग, अनवरी पत्नी स्वर्गीय हनीफ मौहल्ला मुग्लूशाह नजीबाबाद, शकीला पत्नी अब्दूल वहीद मौहल्ला मुग्लूशाह नजीबाबाद, अन्जुम पत्नी यूसुफ मौहल्ला मुग्लूशाह नजीबाबाद, रुबीना पत्नी इरशाद मौहल्ला मुग्लूशाह नजीबाबाद, रिहाना पत्नी मौहम्मद अकबर मौहल्ला मुग्लूशाह नजीबाबाद, उषा देवी पत्नी अनिल मौहल्ला मजीदगंज नजीबाबाद तथा छोटी पत्नी दयाराम निवासी ग्राम जटपुरा बौंडा शामिल रहीं। इस मौके पर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेन्द्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव कुमार यादव तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

