जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: आदि शक्ति देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी के मार्गदर्शन में मन्दिर प्रांगण में शिक्षा प्राप्त कर रहे वनवासी छात्रावास थारू समाज के छात्रों को ठंड से बचाव हेतु समाजसेवी एंव भाजपा नेता डॉ.धीतेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के द्वारा ट्रैक सूट भेंट किया। सेवा श्रद्धा की भावना से उपहार भेंट कर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर हार्दिक प्रसन्नता का अनुभव समाजसेवियों ने किया। गोरक्षपीठ देवीपाटन मंदिर द्वारा थारू समाज के गरीब बच्चो के लिए मंदिर प्रांगण में ही एक छात्रावास है जिसमे थारू जनजाति के बच्चो को रहने के साथ निशुल्क भोजन की व्यवस्था है, इस अवसर पर एसएससी ग्रुप के संस्थापक डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु एवं डीपी सिंह बैस,अरूण गुप्ता,मनीष सिंह,शुभेंद्र सिंह सहित सैकड़ों नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

