Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

Akshay Kumar: ‘एआई से बनी झूठी छवि खतरनाक’- अक्षय कुमार के डीपफेक वीडियो पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों एक एआई-जनरेटेड वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वायरल वीडियो में उन्हें महर्षि वाल्मीकि के रूप में दिखाया गया था। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा हो गया था। अब इस मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस वीडियो को “गंभीर रूप से चिंताजनक” और “जनहित के खिलाफ” बताते हुए इसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने का आदेश दिया है।

डीपफेक तकनीक समाज के लिए खतरा

न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि डीपफेक तकनीक आज समाज के नैतिक ढांचे के लिए खतरनाक संकेत बनती जा रही है। उन्होंने टिप्पणी की “एआई की मदद से बनाए जा रहे ऐसे वीडियो इतने वास्तविक लगते हैं कि असली और नकली में फर्क करना लगभग असंभव हो गया है। यह सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनहित का भी मामला है।”

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि इस तरह के डीपफेक वीडियो किसी व्यक्ति की निजता, गरिमा और परिवार की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं। न्यायमूर्ति डॉक्टर ने चेतावनी दी कि ‘ऐसी सामग्री समाज में गलतफहमियां, वैमनस्य और अस्थिरता पैदा कर सकती है। इसलिए इसे तुरंत सार्वजनिक प्लेटफॉर्म से हटाया जाना चाहिए।’

सख्त निगरानी और तकनीकी नियंत्रण जरूरी है

अक्षय कुमार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बीरेन्द्र साराफ ने अदालत में दलील दी कि एआई-जनरेटेड सामग्री के तेजी से फैलाव से न सिर्फ कलाकारों की छवि को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि यह भविष्य में फेक न्यूज और साइबर अपराधों का नया चेहरा बन सकता है। अदालत ने उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और तकनीकी नियंत्रण जरूरी है।

अक्षय कुमार ने कहा

दरअसल, घटना के बाद अक्षय कुमार ने 23 सितंबर को एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा था कि ‘मुझे एआई से बने कुछ वीडियो दिखे हैं जिनमें मुझे महर्षि वाल्मीकि के रूप में दिखाया गया है। मैं साफ करना चाहता हूं कि ये वीडियो पूरी तरह फर्जी हैं। दुख की बात है कि कुछ चैनल बिना जांचे इन्हें खबर की तरह चला रहे हैं। आज के दौर में जब एआई से भ्रामक सामग्री आसानी से बनाई जा रही है, मीडिया से मेरी अपील है कि किसी भी खबर को चलाने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।’

अक्षय कुमार का काम

इस मामले के बाद केंद्र और राज्य सरकारों से भी यह अपेक्षा बढ़ गई है कि वो एआई आधारित कंटेंट पर निगरानी और नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाएं। अक्षय कुमार फिलहाल अपनी आगामी फिल्मों ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img