जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को महाराष्ट्र में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एनसीपी ने बीते दिनों अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की था, अब चुनाव के लिए अजीत पवार ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, सूची के तहत बांद्रा पूर्व से पार्टी ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी ने इस्लामपुर से निशिकांत पाटील, अणुशक्ति नगर से सना मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि सना मलिक एनसीपी के दागी नेता नवाब मलिक की बेटी हैं।

