Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को जमकर कोसा, लगाए यह आरोप

जनवाणी ब्यूरो

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का जनहित और जनसमस्याओं से कुछ लेना देना नहीं है। विकास की अनदेखी और गांव-गरीब के प्रति घोर उपेक्षाभाव के चलते प्रदेश आज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। समय से तैयारी न करने के फलस्वरूप भाजपा सरकार में लोगों पर मुसीबतों के पहाड़ टूट रहे हैं।

100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार के राज में खुदरा और थोक महंगाई दर 30 साल से सबसे ज्यादा है। रूपये की हालत रोज-ब-रोज खस्ता हो रही है। लोगों की आय से कई गुना खर्च बढ़ गया है। पूरी अर्थव्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर चंद पूंजीघरानों के नियंत्रण में चली गई है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हितों का संरक्षण बिना किसी संकोच के कर रही है जबकि जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है।

भाजपा सरकार में हर दिन महंगाई का क्रूर चक्र लोगों को व्यथित कर रहा है। मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का जीवनयापन कष्टकर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के बाद ईंधन गैस महंगी हुई अब सीएनजी के 6 दिन में दो बार दाम बढ़ा दिए गए। आटा-दाल, चावल, सरसों का तेल, सब्जी, दवा-पढ़ाई ये सभी जेब पर भारी है। गरीबों का वोट हथियाने के लिए मुफ्त राशन वितरण का प्रलोभन दिया। अब गरीबों को राशन न देना पड़े इसलिए पात्र-अपात्र होने का डर दिखाकर उन्हें राशन से वंचित करने की भाजपा ने नई चाल चली है।

विज्ञापनों में झूठा प्रचार करके शहरों और गांवों में बिना भेदभाव के निर्बाध बिजली देने का दम भरने वाली भाजपा आज जनता की नज़रों में अपनी साख खो चुकी है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग हाल-बेहाल है। ऐसे में गांवों में बमुश्किल आठ-दस घंटे बिजली आ रही है। खुद राजधानी लखनऊ के कई क्षेत्रों, यहां तक कि अस्पतालों में भी बिजली की आवाजाही से जनता में रोष बढ़ रहा हैं। कई जनपदों में सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी हो चुके है। मण्डल व जिला मुख्यालयों मेें रोस्टर से विद्युत आपूर्ति भी मजाक बन गई है।

भाजपा सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों के हितों की अनदेखी की है। अब भाजपा के मंत्रियों के सामने स्वास्थ्य सेवाओं सहित तमाम विभागों की अनियमितताओं की पोल खुल रही है। भाजपा सरकार केवल सत्ता का दुरुपयोग करके लूट-खसोट करने का काम ही अब तक करती रही है। जनता में नफ़रत फैलाकर आज भी समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। गरीब तथा मध्यमवर्ग बर्बाद होता जा रहा है। जनता भाजपा से एक-एक दिन और एक-एक पाई का हिसाब चाहती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img