Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

जनप्रतिनिधिको होना चाहिए शालीन और धैर्यवान: योगी 

  • ठेके-पट्टे और ट्रांसफर पोस्टिंग से खुद कोदूर रखें जनप्रतिनिधि

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से शालीन और धैर्यवान बनने की अपेक्षा करते हुए ठेकेपट्टे और ट्रांसफर-पोस्टिंग से खुद को दूर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ठेके पट्टों के प्रति निष्ठावान रहने वालों को जनता एक समय बाद बाहर कर देती है।जनप्रतिनिधि को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लागू कराने के लिए प्रयासरतरहना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी शनिवारको विधानसभा के तिलक हाल में विधायकों के प्रबोधन के समापन अवसर पर संबोधित कर रहेथे। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की जनता ने बहुत विश्वास से आप 403लोगों को अपना नेता चुना है।

लिहाजा आपको जनता के प्रति जवाबदेहहोना होगा। इसके लिए अपना टाइम टेबल तय कीजिये। हमने सप्ताह के अंत में जिलों केदौरे में रहने का तय किया है। आपको भी ऐसा करना चाहिए। सोमवार से बृहस्पतिवार तकहम यहाँ राजधानी में शासकीय कार्य करेंगे। समय लेकर जनप्रतिनिधि मिल सकते हैं।इसके बाद हम जिलों के दौरों पर निकलेंगे। सीएम ने कहा कि एक आदर्श जनप्रतिनिधि कीछवि आपको जीवनभर एक पहचान दिलाएगी।

वहीं नकारात्मक छवि आपको जीवनभर वही पहचान बनजाएगी। इसलिए हमें नकारात्मकता से बचना चाहिए । जनता सब कुछ देखती है। सदन में सबदेखती है। आप नकारात्मक कार्य करेंगे तो जनता के बीच आप की छवि अच्छी नहीं बनसकती है। लिहाजा हमें सकारात्मक भाव के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ना है।सकारात्मक भाव से कार्य करेंगे तो जनता भी आपके प्रति विश्वास व्यक्त करती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि 1998 से मैं भी राजनीतिक और सार्वजनिक जीवनमें हूँ।

इस दौरान सांसद और विधायक दोनों रूप में रहा और यह महसूस किया कि एकजनप्रतिनिधि जनता के साथ जितना अधिक आत्मीयता से जुड़ेगा, वहउतना ही विश्वास से काम कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रहते देखा है किगोरखपुर व आसपास के इलाकों में इंसेफेलाइटिस बीमारी के प्रकोप से हर साल हजारोंबच्चे काल का ग्रास बन जाते थे। छह जून को विधानसभा का संयुक्त सत्र,राष्ट्रपति का होगा संबोधन मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि आज राजनेता अविश्वास का प्रतीक बन गया है। यहां सदन की आपकी स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा आपको विश्वास का प्रतीक बनाएगा।

उन्होंने बताया कि 6 जून को विधानसभा का एक संयुक्त सत्र होगा, जिसमें राष्ट्रपति शामिल होंगे। हम सभी को उन्हें शालीनता से सुनना होगा।उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा होनी चाहिए। जरूरत हो तो रातभर चर्चा होनी चाहिए।यही अभ्यास आपको अच्छे और आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में आपकी पहचान कराती है। इसीसे आपके कार्यकाल को पहचाना जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा में आने वालासदस्य केवल सत्ता पक्ष या विपक्ष का सदस्य नही होता है। जब हम नवाचार से काम करेंगेतो संदेश दूर तक जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि कम शब्दों मेंजनहित के मुद्दों को उठायें।

आपसी समन्वय से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने कहाकि उत्तर प्रदेश प्रदेश को आपसी समन्वय और चर्चा के आधार पर एक संदेश देना है ।इसके लिए हम काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अलविदा की नमाज़ सड़कों पर नहींहुई। लाउडस्पीकर उतारने में भी कोई भेदभाव नहीं हुआ। हमने समन्वय बनाकर और चर्चाकरके इसे पूरा किया। जो लाउडस्पीकर उतरवाए गये हैं, उन्हें स्कूलों में दान दिया गया है। सब कुछ आपसी सहयोग से हुआ। सीएम नेकहा कि हमको उत्तर प्रदेश को लेकर एक संदेश देना है, जिसकेलिए हम कार्य कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img