Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए यह आरोप, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि आज विधान परिषद खण्ड स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहे मतदान को भाजपा ने प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा राज में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सम्भव नहीं रह गया है। मतदान केन्द्रों में भाजपा के नेताओं की धांधली रोकने में पुलिस प्रशासन का दिलचस्पी न लेना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

विधान परिषद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बरेली-मुरादाबाद के जनपद बदायूं के बूथ नगरपालिका परिषद बिल्सी पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चेतन यादव को मतदान अधिकारी ने बूथ एजेंट बनाने से यह कहकर मना कर दिया कि आप तो यादव हो इसलिए आपको एजेंट नहीं बनाया जा सकता है।

विधान परिषद के लिए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद-झांसी के जनपद जालौन में मतदान केन्द्र राजकीय बालिका इंटरकॉलेज स्टेशन रोड, उरई पर भाजपा नेता, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी द्वारा पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से मतदान में गड़बड़ी की गई है। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक खण्ड में चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक के प्रमुख सुनील द्विवेदी ने मतदान को प्रभावित किया है।

अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से मांग की है कि भाजपा और पुलिस प्रशासन द्वारा विधान परिषद खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान में की अनियमितता की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करे ताकि भविष्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।

अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों और दलितों की विरोधी है। भाजपा सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है। इस सरकार को जातिगत जनगणना से डर लगता है। भाजपा पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग व शोषित वर्ग को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। जातीय जनगणना का मामला हम सदन में उठाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है।

आज जनता महंगाई से त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं। अब गेहूं आटा और इससे बने उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। बेलगाम मंहगाई से लोगों का बजट बिगड़ गया है। आटा-तेल, चावल, सब्जी सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो
गया है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपतियों और अमीरों का हित साधने की है। गरीब और मध्यम वर्ग भाजपा के एजेण्डे में नहीं है। गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज देश के कई आर्थिक संस्थाएं संकट में पड़ गई है। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। शेयर मार्केट लगातार गिर रहा है। भाजपा जनता को उलझाने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाती रहती है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय बहुत बढ़ गया है। सच्चाई दिखाने वालों पर भी झूठे मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। इस सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img