Saturday, August 8, 2026
- Advertisement -

UP News: हाईकोर्ट की अनुमति के बाद अली अहमद प्रयागराज रवाना, भाई अबान के जनाजे में होगा शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: झांसी में सड़क हादसे में मारे गए अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में बंद अली अहमद को शनिवार सुबह प्रयागराज रवाना किया गया। हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद करीब 9:30 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अली को जेल से बाहर निकाला गया। पुलिस की कई गाड़ियों के काफिले के साथ उसे प्रयागराज ले जाया गया।

अली की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार देर रात जेल प्रशासन को निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके बाद शनिवार सुबह अली को प्रयागराज ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। वरिष्ठ जिला जेल अधीक्षक के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के आधार पर अली को प्रयागराज ले जाया जा रहा है।

हाईकोर्ट ने दी कस्टडी पैरोल की अनुमति

अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अली और उसके भाई उमर को कस्टडी पैरोल पर ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति को उसके सगे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि नागरिकों की स्वतंत्रता और मानवीय अधिकारों की रक्षा से ही राष्ट्र की बुनियाद मजबूत होती है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र समंत की खंडपीठ ने अतीक अहमद की बहन परवीन कुरैशी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सफदर अली काजमी ने अदालत को बताया कि 6 अगस्त को सड़क दुर्घटना में अबान अहमद की मौत हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार 8 अगस्त की रात करीब आठ बजे प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जाना है।

अबान के भाई उमर लखनऊ जिला जेल और अली झांसी जिला जेल में अलग-अलग मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों ने अपने भाई के जनाजे और धार्मिक रस्मों में शामिल होने की इच्छा जताई थी। सुनवाई के दौरान उमर और अली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। दोनों ने कोर्ट से अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी। इसके बाद अदालत ने उन्हें कस्टडी पैरोल पर ले जाने की अनुमति दे दी। हाईकोर्ट ने डीजीपी को सुरक्षा के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों भाइयों को पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाने को कहा।

बछड़ा सामने आने से हुआ था हादसा

अबान अहमद की मौत झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हुई थी। झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक सड़क पर बछड़ा आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में अबान अहमद और सोनू उर्फ शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: मायावती का सपा पर तीखा वार, बोलीं- ‘पीडीए’ में अब ‘पी’ से पंडित करना राजनीतिक छल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here