Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

IndiGo: इंडिगो की सभी उड़ानें दिल्ली से आज रात तक रद्द, यात्रियों की बढ़ीं परेशानियां

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली समेत देशभर के हवाई अड्डों पर इंडिगो एयरलाइंस की संचालन संबंधी समस्याओं के कारण हजारों यात्री परेशान हैं। एयरलाइन की क्रू की कमी और शेड्यूलिंग संबंधी दिक्कतों के चलते उड़ानों में व्यवधान जारी है। विशेष रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज आधी रात तक सभी प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

इंडिगो यात्रियों के लिए एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली इंडिगो की सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स आज आधी रात तक (23:59 बजे तक) कैंसिल कर दी गई हैं। बाकी एयरलाइंस का संचालन सामान्य रहेगा।

एयरपोर्ट ने कहा कि डेडिकेटेड ऑन-ग्राउंड टीमें यात्रियों की सुविधा और रुकावट कम करने के लिए सभी पार्टनर्स के साथ काम कर रही हैं। जिन यात्रियों को मेडिकल मदद की आवश्यकता है, वे टी3 डोमेस्टिक पियर जंक्शन, टी2 पोस्ट सिक्योरिटी और टी1 डिपार्चर मेडिकल सेंटर में उपलब्ध मेडिकल स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट देखें।

इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिलेशन का सिलसिला

इंडिगो के लिए उड़ानें रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। खराब मौसम, क्रू की कमी और अन्य परिचालन दिक्कतों के कारण सैकड़ों उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं। दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है।

बीते दिन देशभर में 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। शुक्रवार को अकेले दिल्ली हवाई अड्डे पर 200+, बेंगलुरु में 100+ और हैदराबाद में 90+ उड़ानें रद्द हुईं। अन्य हवाई अड्डों पर भी कई उड़ानों में देरी हुई।

इंडिगो की माफी और समाधान प्रयास

एयरलाइन ने माना कि ठंड और घने कोहरे के कारण क्रू की कमी गंभीर हो गई है। शेड्यूल को स्थिर करने के प्रयास अगले 2–3 दिन तक जारी रह सकते हैं, जिससे और उड़ानें रद्द हो सकती हैं। हालांकि, 8 दिसंबर से फ्लाइट ऑपरेशन्स को कम करने की योजना बनाई गई है, जिससे रद्दीकरण की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

नियमों में छूट की मांग और DGCA का रुख

इंडिगो ने सरकार से पायलटों के आराम और नाइट ड्यूटी के नियमों में 10 फरवरी तक छूट की मांग की है। DGCA ने इसे पुष्टि करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए एयरलाइन ने एफडीटीएल नियमों में छूट मांगी है। नाइट ड्यूटी के नियमों में बदलाव और रात में दो बार लैंडिंग की लिमिट फिलहाल रोक दी गई है।

DGCA के कड़े निर्देश

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और हालात का जायजा लिया। DGCA ने इंडिगो को निर्देश दिए हैं:

क्रू की भर्ती बढ़ाना

ऑपरेशन्स को स्थिर करने के लिए योजना बनाना

क्रू की उपलब्धता और शेड्यूलिंग पर हर दो हफ्ते में रिपोर्ट देना

परिचालन सामान्य करने के लिए आवश्यक सभी एफडीटीएल नियमों में छूट की डिटेल्स देना

एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर हैंडलिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाना, ताकि प्रभावित टर्मिनलों पर सपोर्ट सेवाएं मजबूत हों

DGCA आने वाले दिनों में इंडिगो के नेटवर्क परफॉर्मेंस और पैसेंजर हैंडलिंग सिस्टम की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जारी रखेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img