Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

अमिताभ ठाकुर ने राज्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

  • बोले-सगे संबंधियों को दिलाते हैं ठेका, जल्द जाएंगे लोकायुक्त के पास

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने राज्यमंत्री और हस्तिनापुर से विधायक दिनेश खटीक पर अपने पद का दुरुपयोग करने और सरकारी कामों का ठेका अपने बहनोई, साले को दिलवाकर सरकारी नियमों के उल्लंघन करने व अवैध कॉलोनी निर्माण में हिस्सेदारी सहित तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा, यूपी शासकीय नियमावली के अनुसार कोई विधायक, मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कामों या सरकारी लाभ के लिए ठेका किसी सगे संबंधी, रिश्तेदार को नहीं दे सकता। इसके बावजूद भाजपा के राज्यमंत्री दिनेश खटीक अपने पद का दुरुपयोग कर नियमों के विपरीत जाकर सगे रिश्तेदारों को काम दिलवा रहे हैं। पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राज्यमंत्री के कामों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अफसरों पर अनुचित दबाव बनाकर ये ठेके दिलवाए हैं।

उन्होंने मीडिया को दो लिस्ट भी सौंपी है। इसमें उन्होंने उन कामों का जिक्र किया जिनके ठेके राज्यमंत्री ने सगे, संबंधियों को दिलवाए। साथ ही उन्होंने यह शिकायत सीएम को भेजकर जांच कराने की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले पर जब राज्यमंत्री से बात करने का प्रयास किया गया उनका फोन बंद था।

आॅडियो कांड में भी नहीं हुआ कोई एक्शन

कुछ दिन पहले राज्यमंत्री दिनेश खटीक का मवाना के सीना गांव निवासी एक युवक को फोन पर धमकी देने का आॅडियो वायरल हुआ था। वायरल आॅडियो मामले में भी पूर्व आईपीएस ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, एक सामान्य व्यक्ति का अगर धमकी देता हुआ आॅडियो सामने आता तो अब तक उस पर रासुका लग चुकी होती। लेकिन, आॅडियो राज्यमंत्री दिनेश खटीक का है

21 20

इसलिए इस पर अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ। राज्यमंत्री एक युवक को सात पीढ़ी याद रखेगी की धमकी दे रहे हैं। कहा कि राज्यमंत्री के बहनोई की अपनी कंपनी से सरकारी काम लिया जा रहा है। सरकार इन तथ्यों की जांच करे। तथ्य सही हैं तो सरकार ऐसे व्यक्ति को तत्काल मंत्री परिषद से निष्कासित किया जाए।

सगे संबंधियों को ठेके दिलाने का लगाया आरोप

  • हस्तिनापुर ग्राम पंचायत सैफपुर, फिरोजपुर, रामराज में अफसरों पर दबाव बनाकर बगैर कार्य गुणवत्ता के करोड़ों रुपये का भुगतान अपने सगे बहनोई जो हापुड़ निवासी हैं उन्हें कराया। सैफपुर फिरोजपुर में 15 कामों की लिस्ट भी तैयार कर सीएम को भेजी है।
  • अपने ही विभाग के अनूपशहर गंगनहर शाखा में अपने रिश्तेदार को करोड़ों रुपये के सरकारी ठेके दिलाए, जो शासन नियमावली के विपरीत है, इसमें करोड़ों रुपये का भुगतान मंत्री के दबाव के कारण बिना काम पूरा हुए किया गया। दौराला नगर पंचायत और परीक्षितगढ़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर अनुचित दबाव बनाकर अपने रिश्तेदार को आउट सोर्सिंग का काम दिलाकर लाखों रुपये कमाए।
  • राज्यमंत्री के संरक्षण में 15-20 अवैध कालोनियां काटी गई, जिसमें प्राधिकरण को करोड़ों रुपये राजस्व हानि हुई है। पूर्व आईपीएस का आरोप है कि इसमें मंत्री की साझेदारी के चलते अनुचित दबाव बनाने के कारण प्राधिकरण के अफसर इन कालोनियों पर कोई कार्यवाही करने से बचते हैं। अवैध निर्माण लगातार मंत्री के संरक्षण में बढ़ रहा है। इससे प्राधिकरण को करोड़ों रुपये का नुकसान भी हो रहा है।

अवैध निर्माण से एमडीए को हो रहा अरबों का नुकसान

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि ये अवैध निर्माण से मेरठ विकास प्राधिकरण को अरबों रुपये के राजस्व हानि होने के आरोप है किंतु इन तथ्यों की पूरी जानकारी के बाद भी प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा मंत्री के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप हैं।

सगे बहनोई को ही दिलाए विभाग के ठेके

इसके अलावा मंत्री दिनेश खटीक द्वारा जल शक्ति मंत्री होने के बाद भी अपने सगे बहनोई सचिन कटारिया को अपने ही विभाग में सरकारी ठेके देने की शिकायत भी मिली है। दिनेश खटीक पर खंड विकास क्षेत्र, हस्तिनापुर के ग्राम सभा सैदपुर फिरोजपुर और रामराज, अनूप शहर गंगानगर शाखा, नगर पंचायत दौराला और नगर पंचायत परीक्षितगढ़ मैं अपने पद का दुरुपयोग कर अपने साले सचिन कटारिया और अजय को ठेका दिलवाने और आउटसोर्सिंग का काम दिलवाने का आरोप है।

अमिताभ ठाकुर ने सैदपुर फिरोजपुर ग्राम के वर्ष 2019-20 और 2021 20-21 के ट्रांजेक्शन अभिलेख प्रस्तुत किए, जिसमें कटारिया ट्रेडर्स के नाम से क्रमश: 16.62 लाख तथा 26.56 लाख अर्थात कुल लगभग 43 लाख रुपये गए हैं. उन्होंने कहा कि कटारिया ट्रेडर्स के प्रोपराइटर स्वयं मंत्री के साले सचिन कटारिया बताए गए हैं, जो बिजली विभाग में सहायक अभियंता बताए जाते हैं।

इन अवैध कालोनियों में मंत्री की सहभागिता का आरोप

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि मंत्री दिनेश खटीक के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है कि मेरठ में 9 कॉलोनी में उनकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहभागिता है। ये अवैध कॉलोनी किला रोड आकाशवाणी के बराबर, मवाना रोड पर एफआईटी कॉलेज के पास, कृष्ण लोक कॉलोनी के बराबर, अयोध्या कुंज कॉलोनी के बराबर, मवाना रोड से गुर्जर चौक वाले रास्ते पर, अमहेड़ा बिजली घर से आगे, अमहेडा बंबा सिवाया रास्ते पर, ट्रांसलम स्कूल परिसर तथा जेपी रेजिडेंस के अंदर आम के बाग में बताए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img