Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

करंट से पशुओं की मौत से गुस्साए लोगों ने किया हापुड़ रोड जाम

  • खंभे और पानी में उतरे करंट से सात पशुओं की मौत, घंटों चला हंगामा
  • दो महिला और दो बच्चे भी आए करंट की चपेट में सरधना विधायक के आश्वासन पर माने

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर के काजीपुर गांव में गुरुवार सुबह खंभे व पानी में अचानक करंट उतरने से सात पशुओं की तड़Þप-तड़प कर मौत हो गयीं। महिलाओं व स्कूल जा रहे दो बच्चे भी पानी में उतरे करंट की चपेट में आ गए, गनीमत ये रही कि जैसे ही उन्हें झटका लगा तो वो पीछे की ओर गिर पडेÞ। लोगों ने दौड़कर उन्हें संभाल लिया। पशुओं की मौत के लिए बिजलीघर विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए ग्रामीणों ने पीएसी के सामने हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर धरना देकर बैठ गए। काफी देर तक हंगामा चला। सपा विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और बिजली अफसरों को आड़े हाथों लिया। मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीण माने और कई घंटे चले जाम को खत्म किया।

काजीपुर गांव में सुरेन्द्र व यशपाल पड़ोसी हैं। गुरुवार सुबह सुरेन्द्र पुत्र केहरी सिंह व यशपाल पुत्र धर्म सिंह की सात भैंस, गाय व लवारे हाइटेंशन विद्युत पोल से पानी में उतरे करंट की चपेट में आ गये। वे वहीं गिर पड़े और तड़पने लगे। पशुओं को तड़पता देखकर सुरेन्द्र की पत्नी कुसुम बचाने को दौड़ी। इस दौरान जैसे ही उनका पैर गीली मिट्टी पर पड़ा तो करंट के झटके से वह पीछे की ओर गिर पड़ी। एक अन्य महिला अर्चना पत्नी बॉबी आगे बढ़ी तो करंट के झटके से वह भी पीछे गिर पड़ी। स्कूल जा रहे दो बच्चे भी करंट की चपेट में आकर गिर पडेÞ। बच्चों को किसी प्रकार आसपास के लोगों से संभाला। पानी में करंट उतरने की सूचना पूरे गांव में फैल गयी। लोग जमा हो गए। तब उन्होंने काजीपुर बिजलीघर पर कॉल कर सप्लाई बंद करने को कहा, लेकिन आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे बाद सप्लाई बंद की जा सकी।

गांव वालों का कहना है कि यदि सूचना पर तत्काल सप्लाई बंद कर दी जाती तो शायद पशुओं को मरने से बचाया सकता था। बिजलीघर के स्टॉफ की लापरवाही और पशुओं की मौत से गुस्साए गांव वाले हापुड़ रोड पर पीएसी के सामने जा पहुंचे और रोड पर जाम लगा दिया। वहां अवरोध खडेÞ कर दिए। वाहनों निकलने नहीं दिया। देखते ही देखते कई किमी तक वाहनों की कतारें लग गयीं। हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के सूचना पर इंस्पेक्टर लोहिया नगर संजय पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने आला अधिकारियों को मौके पर आने तक जाम खोलने से साफ मना कर दिया।

वाहनों ने बिजली बंबा बाइपास से निकलने का प्रयास किया तो वहां भी जाम लग गया। जाम की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार व सीओ कोतवाली आशुतोष तथा थाना नौचंदी व लिसाड़ीगेट पुलिस भी पहुंच गयी। सपा विधायक अतुल प्रधान भी पहुंच गए। अतुल प्रधान ने जिनके पशु मरे हैं, उनको मुआवजा दिलाए जाने की बात अफसरों से कही। अधिकारियों ने सपा विधायक की बात पर सिद्धांत रूप से सहमति जता दी। मुआवजे की संस्तुति की बात कही। इसके अलावा बिजलीघर के दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही। बाद में अतुल प्रधान के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया।

मुकदमा दर्ज, पशुओं का कराया पोस्टमार्टम

करंट से पशुओं की मौत मामले में तहरीर के आधार पर लोहिया नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img