जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: वेब सीरीज ‘तांडव’ के रिलीज होने के बाद से देश भर में विरोध हो रहा है। इस बीच, अब महाराष्ट्र सरकार भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि तांडव को लेकर हमारे पास शिकायत आई है। हम कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे।
तांडव को लेकर हमारे पास शिकायत आई है। हम कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे। यह OTT प्लैटफॉर्म पर आई है। केंद्र सरकार को OTT पर जो भी सीरीज या फिल्में रिलीज़ होती हैं उसके लिए कानून बनाना चाहिए ताकि जातीय भेदभाव न हो और इस प्रकार की घटना न घटे: महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख pic.twitter.com/cjfUIozayz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2021
अनिल देशमुख ने केंद्र सरकार से कानून बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आई है। केंद्र सरकार को ओटीटी पर जो भी सीरीज या फिल्में रिलीज होती हैं, उसके लिए कानून बनाना चाहिए ताकि जातीय भेदभाव न हो और इस प्रकार की घटना न घटे।

