जनवाणी संवाददाता |
शामली: मौसम बदलने के साथ ही मच्छरों के प्रकोप से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद शामली ने शहर के विभिन्न वार्डों एंटी लारवा का छिडकाव व फॉगिंग कराई है।
शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोरोना से पीड़ित हुए शहर के विभिन्न वार्डों में बेरीकेडिंग कराई गई। साथ ही सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में एंटी लारवा का छिड़काव और शहर व बाजारों में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है।
साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे, मास्क का प्रयोग करें एवं हाथों को बार-बार साबुन पानी से धोते रहे और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। व्यापारियों से भी अपील की जा रही है कि वह बिना मास्क वाले उपभोक्ताओं को सामान न दें।

