Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

असामाजिक तत्वों ने डेडिकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर रखा स्लीपर

  • हादसे की बड़ी घटना को अंजाम देने का अंदेशा जीआरपी जांच में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: डेडिकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर के ट्रैक पर सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पत्थर का स्लीपर रख दिया। गनीमत ये रही कि रात में गुजरी मालगाड़ी ट्रेन पलटने से बच गई। ट्रेन से पत्थर के टकराने के बाद चालक ने मामले की जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर नितिन मेहरा को दी। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन अंधेरे के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। मंगलवार को टीम दोबारा पहुंची तो झाड़ियों में पत्थर का रेलवे ट्रैक स्लीपर पड़ा मिला।

आरपीएफ इंस्पेक्टर नितिन मेहरा ने बताया कि सोमवार रात में असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रेक स्लीपर ट्रेक पर डाल दिया था। रात लगभग 10 बजे डेडिकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर के ट्रेक से मालगाड़ी गुजरी तो चालक को ट्रेन से भारी वस्तु टकराने की आवाज आई, गनीमत ये रही कि मालगाड़ी पलटी नहीं। चालक ने उन्हें मामले की जानकारी दी, जिस पर वह रात 11 बजे मौके पर पहुंचे और टीम के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अंधेरे के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। मंगलवार सुबह वह फिर से टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि टीम को खंभे और पोल टूटे मिले और झाड़ियों में एक रेलवे ट्रैक स्लीपर टूटा हुआ मिला। टीम ने स्लीपर को झाड़ियों से निकालकर जांच की। मालगाड़ी से टकराने के बाद यह स्लीपर दूर जा गिरा। अधिकारियों के अनुसार स्लीपर लगभग चार कुंतल वजन का होता है। टीम ने आसपास झाड़ियों की साफ-सफाई की।

टोल प्रबंधक को जान से मारने की दी धमकी

मोदीपुरम: सिवाया टोल प्लाजा के प्रशासनिक भवन में घुसकर दो युवकों ने टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक के दफ्तर में घुसकर गाली-गलौज कर दी। मंगलवार सुबह थार गाड़ी सिवाया टोल प्लाजा से गुजरी। तब गाड़ी पर लगे फास्टैग से 110 रुपये टोल फीस कट गई। उसके बाद शाम करीब चार बजे थार गाड़ी सवार दो युवक टोल प्लाजा की लेन नौ में पहुंचे। जहां कर्मचारियों से टोल फीस 110 कटने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।

युवक टोल प्लाजा के प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां वरिष्ठ प्रबंधक अनुज सोम ने दोनों युवकां से कहा कि अगर, गाड़ी का पता 10 किमी के अंदर लोकल का है तो गाड़ी के कागजात और आधार देने को कहा, जिससे तय किया जा सके कि गाड़ी लोकल पते पर है। आरोप है कि उसके बाद दोनों युवक नशे में थे, जिन्होंने प्रबंधक से गाली-गलौज करते हुए खींचतान कर दी। दफ्तर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों युवकों ने अपने को दौराला निवासी बताया।

पुलिस मौके पर पहुंची, मगर आरोपी पुलिस के सामने भी गाली-गलौज कर धमकी देकर चले गए। टोल प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना तहरीर पर मामले की जांच कर फुटेज के आधार पर आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों की फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।

टीपीनगर में फायरिंग, तीन घायल, छह गिरफ्तार

टीपीनगर थाना के सुभारति के सामने दो गुटों में फायरिंग हो गयी। इसमें तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि जो युवक गिरफ्तार किए गए हैं उनके बीच काफी समय से तनातनी चली आ रही थी। पहले ये आपस में दोस्त थे। किसी बात को लेकर इनके बीच बात बिगड़ गयी। बताया जाता है कि मंगलवार को दोनों गुट सुभारती के सामने समझौते के लिए पहुंचे थे। वहां अचानक कहासुनी शुरू हो गयी। कहासुनी के दौरान ही फायरिंग करने लगे।

इस दौरान तीन युवक नितिन सैनी, साहिल वर्मा व यश शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई है। इस मामले में तीन घायलों के अलावा पुलिस ने हैप्पी वर्मा, नवीन पाल, सचिन सैनी को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले थाना टीपीनगर में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चली थी। भाजपा ब्रह्मपुरी क्षेत्र से एक निगम पार्षद समझौता कराने को पहुंचे थे। काफी देर तक इस पर मंथन होता रहा। लेकिन मामला पुलिस के बडेÞ अधिकारियों तक पहुंच जाने के चलते टीपीनगर पुलिस ने साफ कर दिया कि हर दशा में कार्रवाई की जाएगी और किया भी वही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img