जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: न्यूटिमा अस्पताल और सरधना विधायक अतुल प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराये जाने पर शहर के सामाजिक संगठनों में रोष है। डा0 विश्वजीत बेम्बी के आत्महत्या करने की धमकी को पब्लिक स्कूल अभिभावक संघ के अध्यक्ष कपिलराज शर्मा एडवोकेट ने गैर जरूरी और कानून विरोधी बताते हुए डॉक्टर बेम्बी पर ही मुकदमा दर्ज किये जाने के मांग मेरठ प्रशासन से की है।
उन्होंने कहा कि न्यूटिमा अस्पताल में मरीजों से दवाई अपने यहीं से लेने और पर्चा नही दिये जाने का मामला अत्यंत गंभीर है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि ने जनता की शिकायत पर यदि अस्पताल प्रबंधन से उनकी गलत व्यवहार की शिकायत की, तो अस्पताल प्रबंधन को अपनी जिम्मेदारी लेते हुए शिकायत दूर करनी चाहिए।
आज इस मामले में पब्लिक स्कूल अभिभावक संघ के अध्यक्ष कपिलराज शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यूटिमा अस्पताल की जांच करवाने और विधायक अतुल प्रधान से मुकदमा वापस लिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

