- आयोजित कला उत्सव में अनेक कॉलेज के छात्र छात्राओं अपनी प्रतिभाग का किया प्रदर्शन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: शासन के निर्देश पर अंतर विद्यालय चित्रकला नृत्य गायन वादन आदि विभिन्न विधाओं पर आधारित छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता का आयोजन जनपद मुख्यालय पर आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में किया गया।
जनपद स्तरीय कला उत्सव में बुधवार को केपीएस कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्री विदुर गुरुगृह इंटर कालेज, विदुर कुटि, कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, डीएवी इंटर कॉलेज, आरजेपी इंटर कॉलेज, जीआईसी ,जीजीआईसी, आदि अनेक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को न केवल उनकी प्रतिभाग के विकास का अवसर प्रदान करते हैं बल्कि उनकी उत्कृष्ट कला को आगे तक भेजने में भी सहायक होते हैं। उपस्थित अन्य विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं से उपप्रधानाचार्य बिशनलाल ने आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को इस प्रकार की कलाओं में पारंगत बनाएं तथा हर आयोजन में उन्हें प्रतिभाग करने के लिए भी प्रेरित करें।
अंग्रेजी प्रवक्ता गयूर आसिफ तथा बृजेश कुमार के निर्देशन में यह आयोजन विद्यालय के कला कक्ष में आयोजित किया गया। आर जे पी के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, केपीएस की प्रधानाचार्य संगीता गुप्ता, जीजीआईसी की अध्यापिका रश्मि रानी गुप्ता, करणवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह, नरेंद्र सिंह, अतुल रस्तोगी, रश्मि चौहान, मंजू रानी, अलका अग्रवाल, सुष्मा शर्मा, रेखा रानी, सर्वेश राजपूत रितु, ध्वनि गर्ग फरह जबीं आदि मौजूद रहे।

