Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

एआरटीओ ने किये स्कूल बसों के फिटनेस व कागज चैक

  • बिना फिटनेस जनपद में दौड़ रहे हैं स्कूलों में वाहन

जनवाणी संवाददाता| 

मुजफ्फरनगर: शासन के आदेश के बाद मुजफ्फरनगर परिवहन विभाग को स्कूल बसों की फिटनेस चेक करने की फुरसत मिल गयी है, जिसके चलते एआरटीओ सुरेंद्र सिंह द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस व कागजात चेक किए गए।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में स्कूलों में बच्चों को लाने व ले जाने के लिए स्कूल वाहनों का प्रयोग किया जाता है।

बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर में ऐसे वाहनों की संख्या बहुत अधिक है, जिनकी फिटनेस व कागज पूरे नहीं है। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ था, जब बाईपास पर दो स्कूलों की बस आपस में टकरा गयी थी और एक स्कूल में पढ़ने वाले दो भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

इस मामले की जांच हुई तो पता चला था कि जिस स्कूल वाहन में दोनों भाई-बहन सवार थे, उसकी फिटनेस नहीं हुई थी। हालांकि उस घटना के बाद परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की फिटनेस चेक करने के लिए अभियान चलाने की बात कही थी, परन्तु इस तरह का कोई अभियान नहीं चलाया गया था।

21

अब इस मामले में शासन द्वारा आदेश जारी किये गये हैं कि स्कूल वाहनों के कागज व फिटनेस चेक किये जायें और जिन स्कूल वाहनों के कागज पूरे नहीं है और फिटनेस में कमी है, ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाये।

इसी आदेश के चलते मुजफ्फरनगर में भी 23 अप्रैल से अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भी परिवहन विभाग द्वारा एआरटीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया।

इस दौरान एआरटीओ सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित वाहनों पर कार्रवाई आरटीओ विभाग द्वारा की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में एक बच्चे का स्कूल बस से एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी उसी कड़ी में शासन के दिशा निर्देश यह अभियान चलाया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img