- अब्दुल वाहिद को जिला अध्यक्ष बनवा कर ताकत का एहसास कराया
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी में एक बार फिर देहात विधायक आशु मलिक ने अपनी ताकत का एहसास कराया हैl
आशु मलिक के बेहद करीबी कहे जाने वाले अब्दुल वाहिद की जिला अध्यक्ष पर ताजपोशी इसी बात का प्रमाण हैl
एक रोज पहले लखनऊ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमत पर अब्दुल वाहिद को जिला अध्यक्ष बना दिया गया हैl
बता दे कि इसके पहले जब इमरान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे तो उनके बेहद करीबी डॉ अंजुम को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। क्योंकि इमरान मसूद अब समाजवादी पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैंl ऐसे में उनके धुर विरोधी कहे जाने वाले सपा विधायक आशु मलिक ने आनन-फानन में अपने करीबी और चहेते अब्दुल वाहिद को जिलाध्यक्ष बनाकर अपना वजन बढ़ा लिया हैl
खासकर पिछड़े मुसलमानों में पैठ रखने वाले आशु मलिक अब इमरान को खुली चुनौती देने के मूड में हैंl निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव में इन दोनों मुस्लिम नेताओं में दो-दो हाथ की तैयारी हो चुकी हैl आशु मलिक का साफ कहना है कि इमरान मसूद के बहुजन समाज पार्टी में जाने से सपा को कोई नुकसान नहीं होगाl उनका कहना है कि इमरान मसूद का जनाधार लगातार के सकता रहा है और वह 4 बार चुनाव हार चुके हैंl उधर इमरान मसूद का कहना है मुसलमानों के लिए बहुजन समाज पार्टी ही सबसे बेहतर हैl अगर भाजपा को रोकना है तो मुस्लिमों और दलितों को एक साथ आना होगाl

