Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अतीक का बेटा असद घोसीपुर प्रधान के परिवार के संपर्क में था

  • राधना के एक हथियार सप्लायर्स से हैं असद के संबंध

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रयागराज में उमेशपाल की हत्या करने के बाद अतीक का बेटा असद और गुड्डू मुस्लिम नौचंदी क्षेत्र भवानी नगर में डाक्टर अखलाक के घर पहुंचे थे। यह साफ तौर पर एसटीएफ के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज की वीडियो में स्पष्ट हुआ था। लेकिन माफिया अतीक का बेटा असद भी हापुड़ रोड स्थित घोसीपुर प्रधान के बेटों के संपर्क में था। एसटीएफ को अंदरुनी तौर पर जानकारी मिली है कि कि असद और उसके साथ कुछ शूटर घोसीपुर के युवकों के संपर्क में थे।

एसटीएफ टीम ने रविवार को नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर से अतीक के बहनोई डाक्टर अखलाक और उसके नौकर को गिरफ्तार किया था। जिसमें एसटीएफ ने खुलासा किया था कि डाक्टर अखलाक के घर पांच मार्च को उमेश पाल हत्याकांड का शूटर गुÞड्डू मुस्लिम ने पनाह ली थी। वह करीब 18 घंटे अखलाक के घर में रहा। हालांकि अतीक के बेटे असद का पता नहीं चल पाया,

लेकिन अंदरुनी तौर पर एसटीएफ ने जानकारी जुटाई है कि गुÞड्डू मुस्लिम के अलावा असद और उसके साथ कुछ शूटर मेरठ आये थे। बताया जाता है कि असद हापुड़ रोड स्थित घोसीपुर में प्रधान के बेटों के संपर्क में था। प्रधान के बेटों ने पूर्व में भवानी नगर में एक रेस्टोरेन्ट भी खोला था।

डा. अखलाक की दो बेटियां कर रहीं बीडीएस

अतीक के बहनोई डा. अखलाक की दो बेटियां हैं। जो वर्तमान में बीडीएस कर रही हैं। बताया जाता है कि डाक्टर बेहद शांत स्वभाव के हैं, लेकिन रिश्तेदार के तौर पर उन्होंने मदद की थी। अतीक के बेटे असद के सम्पर्क किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम राधना के हथियार सप्लायर्स हैदर नाम के युवक से रहे हैं।

जिसमें हैदर ने बकायदा अपनी फेसबुक आईडी में असद के साथ कई फोटोग्राफ भी अपलोड किए हैं। हैदर करीब एक साल पूर्व हथियारों के जखीरों के साथ पकड़ा गया था। पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई थी। एसटीएफ टीम असद की गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रयास में है। असद के शहर में कहां किससे सम्पर्क थे। एसटीएफ टीम और पुलिस उन बिन्दुओंं पर काम कर जी जान से तलाश में जुटी है।

माना जा रहा है कि डाक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद असद और गुड्डू मुस्लिम बाकी अन्य शूटर पुलिस की पकड़ से दूर निकल चुके हैं। प्रयाग राज में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या की गई थी। जिसमें चालीस दिन बीतने के बाद भी पांच शूटर जिनमें अतीक का बेटा असद, गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान, गुलाम अब भी फरार हैं।

45 बीघा जमीन कब्जाई भतीजों ने

डा. अखलाक के भाई इस्लाम के बेटों शमीम और गुड््डू ने उनकी 45 बीघा जमीन सरायकाजी में कब्जाई थी। जिसका विरोध डा. अखलाक ने अतीक के रिश्तेदार होने के चलते भी नहीं किया था। भतीजों ने उनकी जमीन का सौदा भी अन्य को कर दिया था।

सुरंग बनाकर चोरी करने वाले गैंग के करीब पहुंची पुलिस

मेरठ: शहर में ज्वेलरी की चार दुकानों में सुरंग बनाकर जेवरात चोरी करने वाले गैंग की पुलिस ने काफी हद तक खोजबीन कर ली है। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर सकती है। नौचंदी थाना क्षेत्र गांधी नगर स्थित न्यू अम्बिका ज्वेलर्स के यहां सुरंग बनाकर तेरह लाख कीमत के जेवरात चोरी की घटना में पुलिस को कुछ खास सफलता हाथ लगी है।

पुलिस को गैंग का सुराग मिल गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच एक युवक को उठाकर उससे पूछताछ में जुटी है। माना जा रहा है कि जिस युवक को उठाकर पुलिस पूछताछ में जुटी है पुलिस टीम ने युवक की निशानदेही पर कई स्थानों पर दबिश देकर कई युवकों को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम सदर थाना क्षेत्र बंगला नंबर 199 निवासी अमजद और उसके दो अन्य साथी फाजलपुर निवासी अजीम और नन्हू की तलाश में जुटी हैं। अमजद बड़ा शातिर चोर है।

उसने शहर में कई बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। रेलवे रोड, कोतवाली क्षेत्र में उसने हाल ही में चोरी की कई वारदात की थी। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में जैन मंदिर में उसने सोने का छत्र चोरी कर लिया था। इसके अलावा उसने और उसके साथियों ने कोतवाली में भी एक चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। उसमें भी वह जेल गया था। अमजद का पिता युसूफ उर्फ जलाभुना हाल ही में नोएडा में जेल गया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने दो दिन पहले ही सदर में अमजद की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस अमजद और उसके गैंग की तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि सुरंग बनाकर चोरी करने की घटना में अमजद का भी हाथ हो सकता है। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस घटना का जल्दी खुलासा कर देगी। कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img