Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

सीमा हैदर समेत तीन लोगों से एटीएस की पूछताछ जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर, उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि पाकिस्तानी पबजी पार्टनर सीमा हैदर भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के प्यार में नेपाल के रास्ते नोएडा के रबूपुरा आ गई थी। सीमा हैदर पर जासूसी का शक जाहिर करते हुए यूपी एटीएस ने सीमा हैदर, सचिन और उसके पिता नेत्रपाल को हिरासत में लेकर नोएडा के एक गुप्त स्थान पर पूछताछ की।

एटीएस टीम सोमवार शाम रबूपुरा पहुंची और दरवाजा खुलवाने के बाद सचिन मीणा के घर में तीन-चार सदस्य प्रवेश कर गए। दो सदस्य गली की दोनों ओर गए। मगर गली में मौजूद लोगों व

मीडियाकर्मियों को उन्होंने अपना परिचय देते हुए बाहर भेज दिया। इसके बाद सभी सदस्य सचिन मीणा के घर पर चले गए। टीम पहले सीमा हैदर, सचिन और नेत्रपाल को घर की छत पर ले गई।

यहां कुछ देर वार्तालाप के बाद एटीएस टीम छत से ही तीनों को दूसरे घर की छत पर पहुंची। इसके बाद दूसरे घर के जीने से उतरकर बराबर की पतली गली से निकलते हुए पीछे की ओर से तीनों को लेकर गाड़ी से रवाना हो गई।

सूत्रों का कहना है कि सीमा हैदर मामले का खुलासा होने के बाद एटीएस के रडार पर है। उससे बरामद पहचान पत्र आदि हाई कमीशन को भेजे गए हैं। सीमा से पूछताछ के लिए एटीएस ने सवालों की सूची तैयार की है।

सीमा कहीं जासूस तो नहीं, उसके संबंध आईएसआई से तो नहीं या वह देश विरोधी गतिविधियों में तो लिप्त नहीं है। कुछ ऐसे सवाल के जवाब एटीएस हासिल करने का प्रयास कर रही है।

हाल ही में दिल्ली से आईबी की टीम जिले में पहुंची थी और टीम ने सीमा हैदर के बारे में जांच पड़ताल की। ये भी जानकारी मिल रही है कि आईबी के इनपुट के बाद ही एटीएस ने सीमा हैदर से पूछताछ शुरू की है।

सीमा एजेंसियों को न केवल सीमा हैदर के भाई के पाकिस्तान आर्मी में होने बल्कि उसके चाचा के भी आर्मी में सूबेदार होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा एक अधिकारी ने यह भी बताया कि एटीएस डिलीट किए गए चैट रिकवर करने पर संदिग्ध बातचीत, सेटेलाइट फोन इस्तेमाल की आशंका पर भी पूछताछ कर सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img