Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

आज महाराष्ट्र दिवस पर औरंगाबाद में गरजेंगे राज ठाकरे

  • भाजपा और शिवसेना के भी कई कार्यक्रम, उद्धव ठाकरे करेंगे संबोधित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज महाराष्ट्र का 62वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर भाजपा, मनसे, शिवसेना समेत अन्य पार्टियों के कई कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। बता दें कि महाराष्ट्र राज्य की स्थापना एक मई 1960 को हुई थी। इस दिन पूरे राज्य में सार्वजनिक छुट्टी रहती है। इस मोके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी राज्य के नागरिकों को बधाई दीं।

राज ठाकरे औरंगाबाद में गरजेंगे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे आज शाम महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में अब सभी लोगों की निगाह इस बात पर टिकी हैं कि आखिर राज ठाकरे औरंगाबाद की इस जनसभा में किन मुद्दों को उठाएंगे? बता दें कि राज ठाकरे शनिवार को ही पुणे से औरंगाबाद पहुंच गए थे।

राज ठाकरे फिलहाल शनिवार को ही पुणे से औरंगाबाद पहुंच गए थे। पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभा में शामिल होने वाले सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी आपत्तिजनक या किसी को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी न की जाए।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज सुबह 7 बजे हुतात्मा चौक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद वे सुबह 8 बजे शिवाजी पार्क मैदान में समारोह में हिस्सा लेंगे। फिर शाम 6:30 बजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले का अनावरण करेंगे। शाम 6:45 बजे पर जिओ वर्ल्ड सेंटर में राज्य सरकार के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस सोमैया मैदान में करेंगे रैली

विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई के सोमैया मैदान में एक ‘बूस्टर डोज’ रैली करने वाले हैं, जिसे नगर निकायों के आगामी चुनावों के लिए अभियान के शुभारंभ के रूप में देखा जा रहा है।

प्रकाश अंबेडकर निकालेंगे शांति मार्च

वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख और डॉ बीआर अंबेडकर के पोते, प्रकाश अंबेडकर ने राज्य में माहौल को सांप्रदायिक बनाने के प्रयासों का विरोध करने के लिए राज्य भर में शांति मार्च की घोषणा की है। मार्च में मराठी साहित्य, रंगमंच और सामाजिक हलकों की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले व बाबासाहब जैसी महान विभूतियों ने महाराष्ट्र व भारत को अपने योगदान से समृद्ध किया है। राष्ट्र के आर्थिक विकास में महाराष्ट्र का अहम योगदान है। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

महाराष्ट्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दिया है। राज्य के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img